Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
न डेटा, न स्मार्टफोन. फिर भी होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च की नई सर्विस

न डेटा, न स्मार्टफोन. फिर भी होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च की नई सर्विस

ब UPI से भुगतान करने के लिए स्मार्टफोन और इंटरनेट कनेक्शन जरूरी नहीं होगा। डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे (PhonePe) ने फीचर फोन यूजर्स के लिए UPI 123Pay सर्विस लॉन्च की है। कंपनी के मुताबिक, इस सुविधा से भारत के 20 करोड़ से ज्यादा फीचर फोन यूजर्स बिना इंटरनेट के UPI के जरिए पैसे भेज और प्राप्त कर सकेंगे।

यह सुविधा खास तौर पर उन इलाकों के लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी अभी भी कमजोर है।

UPI 123Pay की सुविधा नोकिया, HMD, लावा इंटरनेशनल और आइटेल के कुछ फीचर फोन में मिलेगी। कंपनी आगे चलकर दूसरे मोबाइल निर्माताओं के साथ भी साझेदारी करने की तैयारी कर रही है। फोनपे का कहना है कि इस पहल का मकसद फीचर फोन इस्तेमाल करने वाले लोगों तक भी डिजिटल पेमेंट की सुविधा पहुंचाना है।

बिना इंटरनेट के पेमेंट कैसे किया जाएगा?

UPI 123Pay मोबाइल डेटा की जगह SMS आधारित तकनीक पर काम करेगी। इसका मतलब है कि कमजोर या सीमित 2G नेटवर्क वाले इलाकों में भी लोग इसका इस्तेमाल कर सकेंगे। यूजर्स मोबाइल नंबर या UPI ID के जरिए किसी को भी पैसे भेज पाएंगे। वहीं, दुकानों पर UPI ID या QR कोड के जरिए पेमेंट करने की सुविधा भी मिलेगी। इसके अलावा फीचर फोन से बैंक खाते का बैलेंस और पिछले ट्रांजैक्शन की जानकारी भी देखी जा सकेगी। कंपनी भविष्य में बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज और आधार के जरिए UPI पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी जोड़ने की योजना बना रही है।

फोनपे ने नए यूजर्स की मदद के लिए AI आधारित वॉयस हेल्पलाइन भी शुरू की है। यह हेल्पलाइन यूजर्स को बातचीत के जरिए UPI एक्टिवेट करने और सामान्य सवालों के जवाब देने में मदद करेगी। यह सुविधा अंग्रेजी के अलावा 12 भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी।

कैसे एक्टिवेट करें UPI 123Pay?

फीचर फोन में मौजूद फोनपे ऐप खोलकर पहले नियम और शर्तें स्वीकार करनी होंगी। इसके बाद बैंक का चयन करें और डेबिट कार्ड के आखिरी छह अंक व एक्सपायरी डेट दर्ज करें। फिर अपना UPI PIN सेट करें। PIN बनते ही UPI ID एक्टिव हो जाएगी।

पेमेंट के लिए ऐप में मोबाइल नंबर या Pay to UPI विकल्प चुनें और सामने वाले का मोबाइल नंबर या UPI ID दर्ज करें। कैमरा वाले फीचर फोन में QR कोड स्कैन कर भी भुगतान किया जा सकता है। रकम दर्ज करने के बाद UPI PIN डालकर OK दबाएं। भुगतान सफल होने पर स्क्रीन पर इसकी पुष्टि दिखाई देगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv