Dailyhunt
नाबालिग का किया था रेप, यूपी पुलिस ने एनकाउंटर करके पकड़ा

नाबालिग का किया था रेप, यूपी पुलिस ने एनकाउंटर करके पकड़ा

त्तर प्रदेश के आगरा जिले में शनिवार को फतेहपुर सीकरी स्मारक घूमने गई 19 साल की एक छात्रा के साथ दो लड़कों ने दरिंदगी की। यह छात्रा बीए (BA) की पढ़ाई कर रही है और पास के ही एक गांव की रहने वाली है।

जब वह स्मारक देखने के बाद परिसर के पीछे झाड़ियों वाले हिस्से में खुले में शौच के लिए गई तब वहां पहले से घात लगाकर बैठे दो आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि कासिम नाम के आरोपी ने छात्रा के साथ बलात्कार किया और उसका साथी संजय कुरैशी उस समय बाहर खड़ा होकर पहरा दे रहा था ताकि कोई आ न जाए। वारदात के बाद दोनों आरोपी पीड़िता को वहीं छोड़कर भाग निकले।

इस घटना की खबर मिलते ही पुलिस प्रशासन एक्शन में आ गए। आगरा पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी आदित्य सिंह ने आरोपियों को तुरंत पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई। पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली कि मुख्य आरोपी कासिम उंडेरा गांव की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर छिपा है।

रविवार सुबह जब पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेरा तो उसने बचने के लिए पुलिस पर गोली चला दी। फतेहपुर सीकरी के एसएचओ आनंद वीर ने बताया कि पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जो सीधे कासिम के पैर में जा लगी। पुलिस ने उसे तुरंत दबोच लिया और इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया।

दूसरे की तलाश जारी

पकड़े गए आरोपी कासिम उर्फ मिर्ची की उम्र 25 साल है और वह फतेहपुर सीकरी के मोहल्ला तालाब का रहने वाला है। पुलिस की जांच में पता चला है कि कासिम एक शातिर अपराधी है और वह पहले भी एक हत्या के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसके पास से एक अवैध देसी कट्टा और बंदूक की गोली बरामद किए हैं।

इस मामले का दूसरा आरोपी संजय कुरैशी अभी फरार है। डीसीपी ने बताया कि पुलिस की टीमें उसे ढूंढने के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं और उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv