Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नाले का स्लैब टूटा, 25 उम्मीदवार गिरे; कानपुर में बीएड परीक्षा देने आए थे

नाले का स्लैब टूटा, 25 उम्मीदवार गिरे; कानपुर में बीएड परीक्षा देने आए थे

त्तर प्रदेश के कानपुर में एक बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां मकराबर्टगंज में नाले के ऊपर रखा स्लैब अचानक टूट गया। इससे बीएड प्रवेश परीक्षा देने आए 20 से 25 अभ्यर्थी नाले में जा गिरे।

कुछ छात्र को मामूली चोट आई है। बताया जा रहा है कि परीक्षा केंद्र के पास ही अभ्यर्थी फोटोकॉपी कराने पहुंचे थे। तभी नाले पर रखा जर्जर स्बैल अचानक टूट गया। कुछ छात्र नाले में जा गिरे। हालांकि सभी को सुरक्षित तरीके से बचा लिया गया है।

खबरों के मुताबिक मैकरॉबर्टगंज के एचएन मिश्रा पीजी कॉलेज में बीएड प्रवेश परीक्षा थी। केडी पैलेस के पास एक दुकान में अभ्यर्थी अपने कागजात की फोटोकॉपी कराने पहुंचे थे। भीड़ अधिक होने के कारण नाले पर रखा कंक्रीट का स्लैब ढह गया। 20 से 25 अभ्यर्थी नाले में जा गिरे। चार को हल्की चोट आई। बाकी लोगों के कपड़े और दस्तावेज खराब हो गए। पुलिस के मुताबिक एक युवक को अस्पताल ले जाना पड़ा। बाकी को परीक्षा केंद्र भेज दिया गया।

हादसे पर पुलिस ने क्या कहा?

कानपुर के पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि कुछ उम्मीदवार अपने जरूरी दस्तावेजों की फोटोकॉपी करने दुकान पहुंचे थे। अधिक भीड़ के कारण नाले का स्लैब टूट गया है। कुछ लोगों को मामूली चोट आई है। किसी की जान नहीं गई है।

ऐन वक्त में आधार की फोटोकॉपी मांगने से बढ़ी भीड़

हादसे के बाद उम्मीदवारों और उनके परिजनों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया और विरोध प्रदर्शन भी किया। नौबस्ता के हंसपुरम की रहने वाली खुशी ने बताया कि ऐन वक्त पर आधार कार्ड की फोटोकॉपी मांगी गई। इस वजह से दुकान पर भीड़ बढ़ गई। अपनी बहन के साथ परीक्षा केंद्र पहुंचे अमित ने बताया कि उसके हाथ पर चोट और घुटने पर खरोंच आई है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv