Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पंजाब से गोवा तक कांग्रेस में कलह, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल पर ही उठे सवाल

पंजाब से गोवा तक कांग्रेस में कलह, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल पर ही उठे सवाल

गले साल की शुरुआत में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें पंजाब और गोवा जैसे राज्य भी शामिल हैं, जिनसे कांग्रेस को काफी उम्मीद हैं। हालांकि, इन दोनों राज्यों में कांग्रेस पार्टी कलह का सामना कर रही है।

पंजाब में आलाकमान की ओर से घोषित की गई टीम को राज्य के नेता मानने को तैयार नहीं हैं। वहीं, गोवा में तो केसी वेणुगोपाल के सामने ही हाई वोल्टेज ड्रामा हो गया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद अब कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल पर प्रश्न उठने लगे हैं। कांग्रेस के संगठन की जिम्मेदारी उनके ऊपर है लेकिन दबी आवाज में नेता उन पर ही आरोप लगा रहे हैं।

इस बीच गोवा में पार्टी की नेता शमीला सिद्दीकी ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल पर गंभीर आरोप लगा दिए हैं। शमीला सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि एक बैठक के दौरान केसी वेणुगोपाल ने उनका अपमान किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है और यह कांग्रेस पार्टी के लिए एक ताजा विवाद बन गया है।

शमीला सिद्दीकी ने क्या आरोप लगाए?

गोवा कांग्रेस की पूर्व मीडिया कॉर्डिनेटर शमीला सिद्दीकी ने सोशल मीडिया पर लिखा, केसी वेणुगोपाल ने एक-एक कार्यकर्ता से अलग मिलने का कार्यक्रम तय किया था। हमने उनसे अपील की कि पूरे प्रतिनिधिमंडल को एक साथ मिलने की अनुमति दी जाए। इसकी मांग के लिए शमीला सिद्दीकी ने केसी वेणुगोपाल से अकेले मुलाकात की। मुलाकात के दौरान पूरे प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की मांग वेणुगोपाल ने खारिज कर दी और नाराजगी जताते हुए कहा कि जब वह अकेले-अकेले कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं तो पूरे प्रतिनिधिमंडल से मिलकर क्या वे हंगामा करना चाहते हैं?

दो नेताओं को पार्टी से निलंबित किया गया है। जब वेणुगोपाल ने इसकी वजह जाननी चाही तो शमीला ने पाटकर को अचानक पद से हटाने की वजह पूछी। जिस पर वेणुगोपाल ने कहा कि क्या वे पार्टी नेतृत्व के फैसले पर सवाल उठा रही हैं? इसके बाद कथित तौर पर वेणुगोपाल ने शमीला को कमरे से बाहर जाने को कह दिया और कहा कि वह उनसे बात नहीं करना चाहते। इसके बाद शमीला ने कई गंभीर आरोप भी लगाए।

अमित पाटकर को हटाने पर विवाद जारी

कांग्रेस पार्टी ने हाल ही में गिरीश चोडणकर को प्रदेश अध्यक्ष को नियुक्त किया है। उन्होंने अमित पाटकर की जगह यह जिम्मेदारी संभाली थी। अमित पाटकर का आरोप है कि आलाकमान ने उनसे चर्चा किए बिना इतना बड़ा फैसला ले लिया। 2022 में अमित चोडणतर के नेतृत्व में ही पार्टी को करारी हार मिली थी। इसके बाद से पार्टी में काफी विवाद जारी है। विवाद को शांत करवाने के लिए केसी वेणुगोपाल खुद गोवा पहुंचे थे लेकिन उनके सामने ही जमकर हंगामा हो गया।

नेताओं ने लगाए आरोप

पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष वसीम खान ने वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल की मौजूदगी में ही पार्टी पर अल्पसंख्यकों की अनदेखी का गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। विवाद बढ़ने के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और खुद केसी वेणुगोपाल उन्हें शांत करवाने की कोशिश करते हुए नजर आए। वायरल वीडियो में एक कांग्रेस नेता उन्हें बाहर ले जाते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद वसीम खान बैठक छोड़कर बाहर आ गए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, 'अगर कांग्रेस में अल्पसंख्यकों के प्रति इतनी नफरत है तो गोवा कांग्रेस में आखिर हो क्या रहा है? यहां अल्पसंख्यकों का कोई सम्मान नहीं है।'

पंजाब से गोवा तक वेणुगोपाल पर उठे सवाल

संगठन महासचिव के रूप में वेणुगोपाल का का तमाम नेताओं की बात सुनना और उन्हें संगठन के काम में लगाना है लेकिन उल्टा नेता उनके व्यवहार को लेकर ही प्रश्न उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि गोवा में गुटबाजी और विरोध खत्म करने गए वेणुगोपाल ने विरोध को और ज्यादा तेज कर दिया है। इसके साथ ही पंजाब में भी चन्नी गुट के नेताओं का कहना है कि कमेटी की रिपोर्ट के बावजूद चन्नी को पार्टी की कमान ना देना संगठन महासचिव और पंजाब प्रभारी की चाल है। इससे पहले भी कई नेताओं ने संगठन महासतिव केसी वेणुगोपाल पर इस तरह के आरोप लगाए हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv