Dailyhunt
पिता के बयान पर युवराज ने धोनी और कपिलदेव से मांगी माफी, कहा- यह ठीक नहीं

पिता के बयान पर युवराज ने धोनी और कपिलदेव से मांगी माफी, कहा- यह ठीक नहीं

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी युवराज सिंह ने अपने पिता योगराज सिंह की विवादित बातों के लिए कपिल देव और एमएस धोनी से माफी मांगी है। स्पोर्ट्स तक पॉडकास्ट के एक टीजर में युवराज ने साफ कहा, 'मैं कपिल देव और एमएस धोनी से माफी मांगना चाहता हूं।'

युवराज सिंह 2007 टी20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। उस समय भारतीय टीम में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, एमएस धोनी, जहीर खान जैसे बड़े-बड़े नाम थे। युवराज इन सबके बीच भी चमके लेकिन टीम की कप्तानी लंबे समय तक नहीं मिली।

धोनी को बुरा-भला कहा

धोनी की कप्तानी में टीम अच्छा खेल रही थी, इसलिए युवराज को लंबे समय तक कप्तान बनने का मौका नहीं मिला। रिटायरमेंट के बाद युवराज के पिता योगराज सिंह ने कई बार धोनी की आलोचना की। उन्होंने कहा कि धोनी की वजह से युवराज को कप्तानी नहीं मिली।

योगराज सिंह पंजाब के मशहूर क्रिकेट कोच हैं। वे अक्सर विवादित बयान देते रहे हैं। साल 2025 में उन्होंने कपिल देव पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि कपिल देव जब नॉर्थ जोन, हरियाणा के कैप्टन बने तो उन्हें बिना वजह टीम से बाहर कर दिया था। योगराज ने यह भी बताया कि वह उस समय कपिल देव को मार देना चाहते थे लेकिन कपिल देव की मां की वजह से कुछ नहीं किया।

कपिलदेव को मारना चाहते थे

योगराज ने कहा, 'मेरी पत्नी और युवी की मां चाहती थी कि मैं कपिल देव से सवालू पूछूं। मैंने उनसे कहा कि मैं उस आदमी को मजा चखाऊंगा। मैंने पिस्टल निकाली और कपिल के घर चला गया। वह अपनी मां के साथ बाहर आए। मैंने उनको ढेर सारी गालियां भी दीं।''

योगराज ने धोनी और कुछ अन्य पूर्व खिलाड़ियों पर भी तीखी टिप्पणियां की थीं। उन्होंने कहा था कि कुछ कप्तानों ने टीम को बर्बाद किया।

युवराज ने मांगी माफी

अब स्पोर्ट्स तक पॉडकास्ट में युवराज सिंह ने इन सब पर अपनी प्रतिक्रिया दी। जब उनसे पूछा गया कि पिता के इंटरव्यू सुनकर बुरा लगता है क्या, तो उन्होंने कहा, 'मैंने पापा से कहा है कि यह ठीक नहीं है।' उन्होंने इसके लिए दोनों खिलाड़ियों से माफी भी मांगी।


यह भी पढ़ें: जैसा नाम वैसा काम, कनाडा के खिलाड़ी का युवराज सिंह से क्या कनेक्शन है?

युवराज ने कहा कि वह अपने पिता को समझा चुके हैं कि ऐसी बातें नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं दोनों से सच्चे दिल से माफी मांगता हूं।'

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv