Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
पुलिस ने पैर में मारी गोली, पानी मांगने लगा मासूम को जमीन पर पटकने वाला दरिंदा

पुलिस ने पैर में मारी गोली, पानी मांगने लगा मासूम को जमीन पर पटकने वाला दरिंदा

त्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के शिकोहाबाद कस्बे में डेढ़ साल के बच्चे की हत्या करने वाले आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली आरोपी के दोनों पैरों में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

इसके बाद पुलिस उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई जहां वह दर्द से कराहते हुए और गिड़गिड़ाते हुए पुलिस से पानी मांगता नजर आया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देसी कट्टा, पांच गोलियां और दो खाली खोखे बरामद किए हैं। इस आरोपी का बच्चे की हत्या करते हुए एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म मान लिया है और कहा कि हत्या उसी ने की है। आरोपी का दावा है कि उसका बच्चे की मां के साथ अफेयर था और वह उसे ब्लैकमेल कर रही थी। इसी अफेयर और आपसी विवाद की वजह से उसने बच्चे को मारा। दूसरी तरफ बच्चे की मां का कहना है कि आरोपी विराज उससे शादी करना चाहता था और बच्चे को अपने रास्ते की रुकावट समझता था। आरोपी शिकोहाबाद इलाके में किराने की दुकान चलाता है।

टॉफी दिलाने के बहाने बाहर लेकर गया

शुक्रवार को बच्चे की मां जब अपने एक रिश्तेदार के घर आई हुई थी तभी आरोपी टॉफी दिलाने के बहाने बच्चे को अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसने बच्चे को सड़क पर पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घरवाले तुरंत बच्चे को अस्पताल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह पूरी घटना वहां पास में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई थी।

अपर पुलिस अधीक्षक सिटी रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि हत्या के आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच अभी जारी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv