Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
राघव जुयाल की 'भाई तेरा स्टार है' को दर्शकों ने बताया 'बेकार', कहां चूकी फिल्म?

राघव जुयाल की 'भाई तेरा स्टार है' को दर्शकों ने बताया 'बेकार', कहां चूकी फिल्म?

राघव जुयाल ने अपनी दमदार ऐक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है। वह पर्दे पर जब भी आते हैं दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हैं। उन्होंने 'किल', 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में शानदार काम किया है।

अब उनकी फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म में वह बतौर लीड ऐक्टर रोल प्ले कर रहे हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है। अगर आप भी इस फिल्म को देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले जान लें' लोगों का क्या कहना है?

'भाई तेरा स्टार है' को दर्शकों का नेगेटिव रिव्यू मिला है। इस फिल्म में राघव के साथ डिजिटल कॉन्टेंट क्रिएटर निहारिका एनएम मुख्य भूमिका में हैं। वह एक पॉपुलर चेहरा है लेकिन बड़े पर्दे पर उन्हें देखना मुश्किल हो जाता है।

दर्शकों को कैसी लगी 'भाई तेरा स्टार है'?

फिल्म की पटकथा बहुत कमजोर है। फिल्म में न कॉमेडी है न कोई स्टोरी लाइन है। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस फिल्म बकवास बताया है। सिर्फ दर्शक ही नहीं क्रिटिक्स ने भी फिल्म

को नेगेटिव रिव्यू दिया है।

एक व्यक्ति ने लिखा, 'राघव की परफॉर्मेंस अच्छी है। कहानी बहुत कमजोर है। कॉमडी नहीं है न कोई इमोशन है।' दूसरे व्यक्ति ने लिखा, 'बकवास।' एक वीडियो में लोग राघव की ऐक्टिंग को एवरेज बता रहे हैं। कुछ को तो कहानी ही पसंद नहीं आई।

कहां हुई चूक?

अजय (राघव जुयाल) एक स्ट्रगलिंग ऐक्टर की भूमिका में है। उन्होंने बॉर ऑनर फैटी (संजय कपूर) से 10 हजार पाउंड उधार लिया। इस पैसे को चुकाने की जगह वह सिर्फ बातों को घूमाते हैं और झूठ बोलते हैं। इस फिल्म में राघव, संजय कपूर समेत अन्य कलाकार ऐक्टिंग तो ईमानदारी से कर रहे हैं लेकिन किरदार को अच्छे लिखा नहीं गया है। किसी भी सिचुएशन में आपको बहुत हंसी नहीं गई।

'भाई तेरा स्टार है' के साथ बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड अभिनेता टॉम हॉलैंड की फिल्म 'स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे' रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv