Dailyhunt
रजत पाटीदार Out या Not Out? होल्डर के कैच पर बवाल, अंपायर से भिड़े कोहली

रजत पाटीदार Out या Not Out? होल्डर के कैच पर बवाल, अंपायर से भिड़े कोहली

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 42वें मैच में उस समय माहौल गरमा गया, जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार को विवादास्पद कैच पर पवेलियन लौटना पड़ा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए 35 रन पर ही RCB के दोनों ओपनर्स जैकब बेथेल (5) और विराट कोहली (28) को चलता कर दिया।

यहां से देवदत्त पडिक्कल और पाटीदार और ने मोर्चा संभाला और 44 रन की साझेदारी कर RCB की पारी संभालने की कोशिश की। लग रहा था कि यह साझेदारी लंबी चलेगी लेकिन पाटीदार एक विवादित कैच पर आउट करार दे दिए गए।

अंपायर के फैसले पर आया कोहली को गुस्सा

पूरा मामला RCB की पारी के 8वें ओवर की है। अरशद खान की पटकी हुई गेंद पर पाटीदार ने पुल शॉट खेला लेकिन स्केवयर लेग की दिशा में गेंद खड़ी हो गई। कैच लपकने के लिए कैगिसो रबाडा और होल्डर ने दौड़ लगाई। होल्डर गेंद के पास पहले पहुंचे और उन्होंने स्लाइड करते हुए कैच पूरा किया। इसके बाद जिस हाथ में गेंद थी, उसे उन्होंने जमीन पर ड्रैग किया। सवाल था कि क्या होल्डर ने कैच को सफाई से पूरा किया है? मामले को तीसरे अंपायर के पास भेजा गया। RCB का खेमा आश्वस्त था कि पाटीदार को नॉट आउट दिया जाएगा लेकिन अंपायर के फैसले ने उन्हें हैरान कर दिया।

अंपायर का मानना था कि जब होल्डर ने पाटीदार का कैच लपका तब वह कंट्रोल में थे। गेंद जमीन पर लगी लेकिन इससे पहले ही उन्होंने कैच पूरा कर लिया था। हालांकि कोहली इस फैसले से नाराज दिखे। वह तुरंत रिजर्व अंपायर पाराशर जोशी के पास पहुंचे और काफी देर तक उनसे बहस की। कोहली काफी गुस्से में नजर आ रहे थे। उनका मानना था कि पाटीदार को नॉट आउट दिया जाना चाहिए। RCB के कोच एंडी फ्लावर भी अंपायर के साथ बातचीत करते दिखे। हालांकि इस बीच पाटीदार डगआउट में पहुंच गए थे।

सोशल मीडिया यूजर्स ने भी पाटीदार को आउट दिए जाने पर सवाल उठाया। उनका मानना था कि होल्डर ने जब अपने बाएं हाथ को ड्रैग किया, तब उनकी उंगलियां गेंद के नीचे नहीं थी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv