Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'राख' का खौफनाक ट्रेलर देख खडे़ होंगे रोंगेट, लोगों को आई रंगा बिल्ला केस की याद

'राख' का खौफनाक ट्रेलर देख खडे़ होंगे रोंगेट, लोगों को आई रंगा बिल्ला केस की याद

ली फजल, सोनाली बेंद्रे और राकेश बेदी की सीरीज 'राख' का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह एक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर सीरीज है। ट्रेलर ने दर्शकों को हैरान कर दिया है।

इस सीरीज के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। 12 जून को यह सीरीज अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इस सीरीज में अली ने पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है।

ट्रेलर में दिखाया जाता है कि दो बच्चे रेडियो कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए निकलते है लेकिन वे किडनैप हो जाते हैं। बच्चों के किडनैपिंग का मामला पुलिस ऑफिसर जय प्रकाश (अली फजल) के कंधों पर है। कहानी परत दर परत खुलती है खौफनाक जुर्म की तरफ बढ़ती है। सीरीज के ट्रेलर में हैवानियत के डरवाने चेहरे की झलक देखने को मिलती है। इस सीरीज में आमिर बशीर, आकाश मखीजा, रमनदीप यादव, दिव्या शर्मा, विवान शर्मा, अंशुल चौहान समेत अन्य कलाकार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

राख में हैवानियत की क्रूरता की झलक देखने को मिली है। इस सीरीज के ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। पुलिस ऑफिसर जय प्रकाश के रोल में वह कमाल के लगे हैं। दर्शक उनकी, सोनाली बेंद्रे और राकेश बेदी की तिकड़ी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

क्या राख की कहानी सत्य घटना पर आधारित है?

हर मां-बाप को लगता था कि उनका बचपन सही सलामत शाम को घर वापस आ जाए। 1978 में दिल्ली में एक ऐसा केस हुआ था जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। इस केस में भाई- बहन गीता (16 साल) और संजय चोपड़ा (9 साल) का कुख्यात अपराधियों कुलजीत सिंह (रंगा) और जसबीर सिंह (बिल्ला) ने अपहरण किया था। दोनों नौसेना के एक वरिष्ठ अधिकारी के बच्चे थे। अपराधियों ने बच्चों को छोड़ने के लिए फिरौती की मांग की। जब उन्हें पैसे नहीं मिले तब उन्होंने बच्चों को तड़पाया। गीता के साथ यौन उत्पीड़न किया था। उन दोनों अपराधियों को फांसी की सजा दी गई थी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv