Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
RCB ने जिस पिच पर बनाए 240, उसी पिच पर SRH से भिड़ेगी MI, आज फिर बरसेंगे रन?

RCB ने जिस पिच पर बनाए 240, उसी पिच पर SRH से भिड़ेगी MI, आज फिर बरसेंगे रन?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 41वें मुकाबले में आज (26 अप्रैल) मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने होने वाली हैं। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है।

IPL में सुस्त शुरुआत के लिए मशहूर MI अब तक 7 में से 2 ही मैच जीत पाई है। वह पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है। दूसरी तरफ SRH जीत की रथ पर सवार है। उसने लगातार 4 मुकाबले जीते हैं और वह 8 मैचों में 10 पॉइंट्स के साथ चौथे नंबर पर है।

वानखेड़े में पलटवार करेगी MI?

MI ने खराब शुरुआत से उबरकर कई बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है, 2015 में उसने पहले 5 मैचों में एक जीत के बाद भी खिताब अपने नाम किया था। कप्तान हार्दिक पंड्या चाहेंगे कि टीम एक बार फिर ऐसा ही करिश्मा कर दिखाए। वानखेड़े में SRH के खिलाफ पलटवार करने का MI के पास सुनहरा अवसर भी है। इस मैदान पर MI के सामने SRH का रिकॉर्ड उतना बेहतर नहीं है। SRH पिछले 9 मुकाबलों में सिर्फ 2 ही जीत हासिल कर पाई है। दोनों टीमों के बीच पिछले 6 मैचों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो SRH 1 ही मैच जीती है।

सूर्या की फॉर्म बनी चिंता का सबब

MI के सीनियर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। 5 बार की चैंपियन टीम को जीत की पटरी पर लौटने के लिए सूर्या से रन की जरूरत है। साथ ही बाकी बल्लेबाजों को भी चलना होगा। क्विंटन डिकॉक और तिलक वर्मा के शतक को छोड़ दें तो MI के बल्लेबाजों ने हर मैच में निराश ही किया है। हार्दिक को भी सामने से अगुवाई करनी होगी। वह गेंद और बल्ले दोनों से फ्लॉप रहे हैं।

MI vs SRH पिच रिपोर्ट

MI और SRH की टक्कर पिच नंबर-8 पर होगी। इसी पिच पर RCB ने 240 रन बनाए थे, जवाब में MI की टीम भी 222 रन तक पहुंच गई थी। उस मुकाबले में 462 रन बने थे। इस बार भी रनों की बारिश होने की संभावना है, क्योंकि पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल रहेगी।

पहले बैटिंग करना रहेगा फायदेमंद

वानखेडे़ में टॉस जीतने वाली टीमें पहले गेंदबाजी करना चाहती हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस मैदान पर टारगेट चेज करना आसान रहता है। हालांकि इस पिच पर पिछले 10 में से 6 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने जीते हैं। इसे देखते हुए आज के मैच टॉस जीतने वाली टीम क्या फैसला लेती है, यह देखना दिलचस्प रहेगा।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XII:

मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा/दानिश मालेवार, क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शरफेन रदरफोर्ड, विल जैक्स/केशव महाराज, कृष भगत, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर

सनराइजर्स हैदराबाद - ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे/हर्ष दुबे, साकिब हुसैन

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv