Dailyhunt
सगाई पर पहनना चाहती हैं साड़ी, ट्राई करें ये लुक, लोगों की नहीं हटेगी निगाहें

सगाई पर पहनना चाहती हैं साड़ी, ट्राई करें ये लुक, लोगों की नहीं हटेगी निगाहें

र लड़की के लिए दुल्हन बनना उसके जीवन का सबसे खास पहल बोता है। शादी से पहले सगाई होती है। यह फंक्शन होने वाला दुल्हन के लिए बहुत खास हौता है। वह इस फंक्शन में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं।

ऐसे में लड़कियां इस बात को लेकर काफी कंफ्यूज रहती हैं कि अपने स्पेशल डे पर क्या पहनें?

अगर आप भी सगाई के फंक्शन के लिए कुछ स्टाइलिश पहनना चाहती हैं तो हम आपको कुछ साड़ी के डिजाइन और पैटर्न्स के बारे में बता रहे हैं जिसमें बला की खूबसूरत लगेंगी। इन साड़ी को आप अलग-अलग एक्सेसरीज के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

सगाई में पहनना चाहती हैं साड़ी

बनारसी साड़ी

बनारसी साड़ी हमेशा क्लासी और रॉयल लुक देती है। आप अलग-अलग पैटर्न और डिजाइन में बनारसी साड़ी मिल जाएगी। इसे कैरी करना भी आसान होता है। आप साड़ी को एक्सेसरीज के साथ आसानी से कैरी कर सकते हैं।

सिल्क साड़ी

सगाई के फंक्शन के लिए सिल्क साड़ी पहन सकती हैं। यह दिखने में बेहद एलीगेंट लगता है। सिल्क की साड़ी पहनने में बेहद हल्की होती है। इसमें खासतौर से लेस बॉर्डर वाला पैटर्न खूब खिलता है।

कांजीवरम सिल्क साड़ी

आप सगाई के फंक्शन के लिए कांजीवरम साड़ी भी पहन सकती हैं। यह दिखने में स्टाइलिश लगता है। साथ ही आपको पारंपरिक टच भी देता है। यह साड़ी आपको विभिन्न पैटर्न और डिजाइन में मिल जाएगी।

जॉर्जेट साड़ी

आज कल जॉर्जेट साड़ी का ट्रेंड छाया हुआ है। ये साड़ी आपको मॉर्डन लुक देती है। आप इस साड़ी को अलग-अलग स्टाइल से आसानी से ड्रेप कर सकते हैं। इस साड़ी में आप बेहद खूबसूरत लगेंगी।

सगाई फंक्शन के लिए जरूरी टिप्स

मिनमल मेकअप रखें- सगाई के फंक्शन में मिनमल मेकअप रखें। मिनमल मेकअप में सुंदर लगेगी। बोल्ड मेकअप शादी के दिन अच्छा लगता है। सगाई से पहले क्लीनअप और फेशियल जरूर करवाएं। इससे त्वचा चमकदार दिखेगा।

कंफर्टेबल फुटवेयर चुनें- सगाई के फंक्शन में लंबे समय तक खड़ा होना होगा। इसलिए कंफर्टेबल हील्स का चुनाव करें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv