Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सलमान से लेकर प्रीति जिंटा तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे मनाया रक्षाबंधन

सलमान से लेकर प्रीति जिंटा तक, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे मनाया रक्षाबंधन

देशभर में राखी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह त्योहार भाई बहन के प्यार और अटूट रिश्ते का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी खुशी, तरक्की और लंबी उम्र के लिए प्रार्थना करती हैं।

आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज तक इस त्योहार को सेलिब्रेट कर रहे हैं।

स्टार्स ने अपने सोशल मीडिया पर राखी सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों से पूरा सोशल मीडिया भरा पड़ा है। कंगना रनौत , प्रीति जिंटा से लेकर सलमान खान तक की राखी सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आई हैं। सलमान ने अपनी बहनें अलवीरा और अर्पिता से राखी बंधवाई और उन्होंने पैप्स को भी राखी दिखाते हुए पोज दिया। सलमान की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

सेलेब्स ने धूमधाम से मनाया राखी का त्योहार

अक्षय कुमार ने खास अंदाज में अपने फैंस को राखी की बधाई दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट पर लिखा, 'रिश्ता वो जिसमें नोकझोंक भी है। प्यार भी है और हर मुश्किल में साथ भी है। हर भाई-बहन को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं।'

अभिनेत्री और सासंद कंगना रनौत ने अपने भाई अक्षत रनौत के साथ राखी का त्योहार मनाया। कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर भाई के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने भावुक पोस्ट लिखा, 'मेरे प्यार भाई, मैं इश्वर से प्रार्थना करती हूं कि ये जो बंधन मैंने तुम्हारे हाथ पर बांधा है। ये सदा तुम्हारी रक्षा करें। तुम सदैव अपने माता पिता की सेवा करो। पत्नी का सदा कल्याण करो और बच्चों की रक्षा करो। '

अर्जुन कपूर ने भी इस मौके पर अपने परिवार के साथ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनकी बहनें अंशुला, जाह्नवी, खुशी कपूर और कजिन रिया और शनाया कपूर नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'सबसे अच्छे लोगों का साथ मिला। हैप्पी राखी।'

प्रीति जिंटा ने रक्षा बंधन पर दोनों भाइयों के साथ तस्वीर शेयर की हैं। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'आप सभी को रक्षाबंधन की बधाई जो इसे मना रहे हैं और मेरे दोनों पार्टनर्स इन क्राइम को ढेर सारी खुशियां और प्यार।' इसके अलावा रिद्धिमा कपूर, आयशा खान, प्रिया दत्त से लेकर तमाम कलाकारों ने राखी की तस्वीरें शेयर की हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv