Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
समांथा से तलाक को लेकर खूब ट्रोल हुए, अब कोर्ट पहुंच गए नागा चैतन्य

समांथा से तलाक को लेकर खूब ट्रोल हुए, अब कोर्ट पहुंच गए नागा चैतन्य

साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर नागा चैतन्य ने अपने नाम और पहचान के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में केस दर्ज कराया है। उनकी शादी साल 2017 में सामंथा रुथ प्रभु से हुई थी और साल 2021 में दोनों का तलाक हो गया था।

इसके बाद से इंटरनेट पर उनके तलाक को लेकर कई झूठी अफवाहें और कहानियां फैलाई जा रही हैं जिनमें उन पर धोखा देने के आरोप भी शामिल हैं। इसी वजह से एक्टर ने कोर्ट से सुरक्षा मांगी है।

इस मामले की सुनवाई 29 मई को दिल्ली हाई कोर्ट की जज जस्टिस ज्योति सिंह के सामने हुई। सुनवाई के दौरान नागा चैतन्य के वकील वैभव गग्गर ने कोर्ट को बताया कि कुछ ऑनलाइन कंटेंट में एक्टर को गलत तरीके से दिखाया जा रहा है। उसमें दावा किया जा रहा है कि एक्टर ने सामंथा को धोखा दिया और उनका करियर बर्बाद कर दिया। वकील ने कहा कि यह कोई सही आलोचना नहीं है बल्कि यह सिर्फ ट्रोलिंग है।

इमेज को नुकसान

वकील ने कोर्ट में इंटरनेट पर चल रहे AI से बने वीडियो और आपत्तिजनक चीजों को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि एक्टर की मर्जी के बिना उनकी पहचान का इस्तेमाल करके इंटरनेट पर अश्लील कंटेंट और फर्जी चीजें बेचा जा रहा है। वकील ने दलील दी कि नागा चैतन्य तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े एक्टर हैं और उनका करियर दस साल से ज्यादा का है। वह भारत और पूरी दुनिया में तेलुगु बोलने वाले लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। इस तरह के कंटेंट से उनके सम्मान, प्राइवेसी और इमेज को नुकसान पहुंचा है।

मामले को सुनने के बाद जस्टिस ज्योति सिंह ने कहा कि यह सच है कि पब्लिक फिगर्स की जिंदगी पर आम लोगों से ज्यादा नजर रखी जाती है लेकिन इसकी भी एक सीमा होती है। कोर्ट ने इस मामले में समन जारी किया है और संकेत दिया है कि वे नागा चैतन्य के अधिकारों की रक्षा के लिए एक अंतरिम आदेश पास करेंगे। इस मामले की अगली सुनवाई 30 सितंबर को होगी।

नागा चैतन्य का बयान

नागा चैतन्य ने पहले एक पॉडकास्ट पर अपने तलाक को लेकर कहा था कि वे दोनों अपनी जिंदगी में अलग रास्ते चुनना चाहते थे। यह सब उनके अपने कारणों से हुआ था और वे आज भी एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा था कि उन्हें समझ नहीं आता कि उन्हें किसी को और ज्यादा सफाई देने की जरूरत क्यों है क्योंकि वे दोनों अब अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। सामंथा से अलग होने के बाद नागा चैतन्य ने दिसंबर 2024 में एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली। इसके बाद सामंथा रुथ प्रभु ने भी दिसंबर 2025 में फिल्म मेकर राज निदिमोरु से शादी कर ली।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv