उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा हुआ है। एयरपोर्ट पर सऊदी अरब से हाजियों का दूसरा जत्था लगभग 2 बजे पहुंचा लेकिन एयरपोर्ट लेकिन एयरपोर्ट पर ही हाजियों ने बैग से सामान गायब होने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।
बताया जा रहा है कि एक दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों ने एयरलाइंस पर कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। इस दौरान एयरपोर्ट पर भारी हंगामा हुआ।
हाजियों का आरोप है कि उनसे सामान चोरी हो गए हैं और लगेज गायब हैं। कुछ लगेज के लॉक टूटे होने का भी आरोप लगाया गया। इसको लेकर एयलाइंस के कर्मचारियों के साथ हाजियों की बहस भी हुई। हंगामे के दौरान एक बुजुर्ग हाजी चक्कर खाकर गिर गए। इसकी एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।
क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट्स के अनुसार, हज यात्रियों की दूसरी उड़ान मंगलवार दोपहर लखनऊ एयरपोर्ट पहुंची। हाजियों ने जांच प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपना लगेज लिया। इसके बाद हंगामा शुरू हुआ। कुछ हाजियों ने लगेज पूरा ना मिलने की शिकायत की। इसके बाद उन्होंने काउंटर पर जाकर अपने सामान के बारे में जानकारी मांगी।
एयरपोर्ट पर किया हंगामा
एयरलाइंस कर्मचारियों से बातचीत के दौरान कुछ हाजी हंगामा करने लगे और अपने सामान के गायब होने की शिकायत करने लगे। एयरलाइंस कर्मचारियों ने उन्हें समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन दर्जनों की संख्या में हाजियों ने एयरपोर्ट परिसर पर जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने उन्हें समझाने का प्रयास का काफी प्रयास किया और इस बीच नोंक झोंक भी हुई। मामले की जानकारी होने पर सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए।
हालात बेकाबू होने पर सुरक्षा कर्मियों ने हज यात्रियों को समझाकर एयरपोर्ट परिसर से बाहर भेजा। हज यात्रियों का आरोप है कि पिछली फ्लाइट में भी यात्रियों के सामान गायब हो गए थे। एक हज यात्री ने आरोप लगाते हुए बताया कि लखनऊ एयरपोर्ट पर उनका एक बैग गायब हो गया। 3 घंटे इंतजार के बाद भी एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।
लॉक तोड़ने का आरोप
एक हाजी ने तो सामान चोरी होने का आरोप भी लगा दिया। हाजी ने अपना लगेज दिखाते हुए बताया कि उसके लगेज का लॉक तोड़ दिया गया है। इसके अंदर परफ्यूम , नमाज मैट, हिजाब समेत कई सामान थे। एक भी समान नहीं बचा जो भी सामान थोड़ा महंगा या जरूरत का था उसे निकाल लिया गया है।
कहां गया सामान?
मामला बढ़ने के बाद सुरक्षा अधिकारियों को आना पड़ा। इस मामले पर कृष्णा नहर के एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि एयरलाइंस कर्मचारियों का कहना है कि कुछ हज यात्रियों का लगेज लिमिट से अधिक होने के कारण एयरपोर्ट पर रोक लिया गया है। जिसे अगले विमान से लखनऊ एयरपोर्ट पर भेजा जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी हज यात्री का सामान गायब नहीं हुआ है।

