Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'शिवांगी होगी तो दिक्कत है', क्या एकता कपूर ने बताया 'लॉक अप 2' के विनर का नाम?

'शिवांगी होगी तो दिक्कत है', क्या एकता कपूर ने बताया 'लॉक अप 2' के विनर का नाम?

'लॉक अप 2' में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच में लड़ाई झगड़ा से लेकर इमोशनल पल देखने को मिले थे। आज शो का फिनाले है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स का खुलासा हो गया है।

सोशल मीडिया पर श्रेया कालरा और शिवांगी जोशी के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

दोनों के फैंस के बीच में वॉर चल रहा है। एकता कपूर से पूछा गया कि क्या श्रेया कालरा ट्रॉफी जीत गई है? इस पर एकता ने ऐसा जवाब दिया जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। एकता कपूर हाल ही में एक अवॉर्ड शो में शामिल हुई थी। शो के रेड कार्पेट पर उन्होंने पैपराजी से बात की।

क्या एकता कपूर ने दिया हिंट?

पैपराजी ने कहा, 'एकता जी सुनने में आया है कि श्रेया विनर है।' इस पर एकता ने कहा, 'क्यों अगर शिवांगी होगी तो कोई दिक्कत है क्या?' पैपराजी ने जवाब देते हुए कहा, 'नहीं'। उन्होंने आगे कहा, 'मैं किसी को नहीं जीता रही हूं भाई। मेरे हाथ में है ही नहीं।' एकता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

श्रेया या शिवांगी कौन होगा विनर?

श्रेया को इस शो से खूब पॉपुलैरिटी मिली है। श्रेया का शो में राम कपूर, आकांक्षा चौधरी और आकांक्षा चमोला के साथ जमकर झगड़ा हुआ था। उनकी शो पर शिल्पा शिंदे से दोस्ती को भी दर्शकों ने पसंद किया। लोगों का कहना है कि इस शो की असली विनर श्रेया कालरा है। उन्होंने शुरुआत से ही गेम खेली है। जबकि शिवांगी जोशी ने शुरुआत में बहुत ही इमोशनल गेम खेली है। उनकी सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस उनका सपोर्ट कर रहे हैं।

शो के ग्रैंड फिनाले का प्रोमो सामने आ गया है। प्रोमो में श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, राम कपूर, योगेश रावत और शिल्पा शिंदे को जूरी के सवालों का जवाब देना होगा और उनके ही वोट के आधार पर विलने के नाम का ऐलान किया जाएगा। कौन शो का विनर बनेगा? फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv