Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शुगर फ्री चॉकलेट से कितना अलग है डॉर्क चॉकलेट? समझिए

शुगर फ्री चॉकलेट से कितना अलग है डॉर्क चॉकलेट? समझिए

चॉकलेट एक ऐसी चीज है जो बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक को बहुत पसंद होती है। खुशी में तो मीठा खाते ही है लेकिन कुछ लोग अधिक तनाव या मन उदास होने पर भी मीठा खाते हैं। ऐसा कुछ चॉकलेट के साथ भी होता है।

कोई त्योहार हो उसमें हम एक-दूसरे को गिफ्ट के रूप में चॉकलेट देते हैं। बाजार में विभिन्न प्रकार की चॉकलेट मिलती हैं।

आज के समय में लोग अपनी सेहत पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं जिसकी वजह से शुगर फ्री चॉकलेट की डिमांड मार्केट में तेजी से बढ़ी है। ऐसे में कई लोगों को लगता है कि शुगर फ्री चॉकलेट में चीनी नहीं है। अगर आपको भी ऐसा लगता है तो गलत सोचते हैं।

शुगर फ्री चॉकलेट्स क्या होते हैं?

शुगर फ्री चॉकलेट में सुक्रालोज, एस्पार्टेम और माल्टिटोस जैसे आर्टिफिशियल स्वीटनर मौजूद होते हैं जिनमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और शुगर कम होता है। ये स्वीटनर एकदम से ब्लड में शुगर के लेवल को नहीं बढ़ता है। अगर किसी प्रोडक्ट में प्रति सर्विंग 0.5 ग्राम से कम चीनी है उसे शुगर फ्री कहा जाता है।

शुगर फ्री और डार्क चॉकलेट में क्या अंतर है?

डार्क चॉकलेट में 70 या उससे ज्यादा मात्रा में कोको होता है जो त्वचा, दिल और मेंटल हेल्थ के लिए सबसे अच्छा है। इसमें फाइबर, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, मैंगनीज और पोटेशियम पाया जाता है जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

शुगर फ्री चॉकलेट में 50% से 55% तक कोको होता है। इसमें शुगर की बजाय स्टीविया, माल्टिटोल, मोंक फ्रूट, एलुलोस मिलाया जाता है।

चॉकलेट खाने के फायदे

मूड अच्छा होता है- चॉकलेट खाने से मूड अच्छा होता है। इसे खाने से शरीर में सेरोटोनिन का लेवल बूस्ट होते है जिससे मूड लाइट और हैप्पी हो जाता है।

हेल्दी हार्ट- चॉकलेट खाने से ब्लड फ्लो इंप्रूव होता है जिससे ब्लड प्रेशर क हो जाता है। इस कारण दिल स्वस्थ रहता है और बीमारियां दूर रहती हैं। अगर आप अधिक मात्रा में शुगर फ्री चॉकलेट खाते हैं तो पेट में दर्द, गैस और दस्त की समस्या हो सकती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv