Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
'सिगरेट दे दो साहब', एनकाउंटर में घायल होने के बाद पुलिस से मांग लिया सुट्टा

'सिगरेट दे दो साहब', एनकाउंटर में घायल होने के बाद पुलिस से मांग लिया सुट्टा

त्तर प्रदेश पुलिस इन दिनों हत्यारों और लुटेरों का एनकाउंटर करने में जरा भी देर नहीं लगा रही है। पुलिस अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है। पुलिस ने दो दिन पहले गाजियाबाद में बकरीद के दिन हुए हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

असद 11वीं कक्षा के छात्र सूर्या चौहान की हत्या का मुख्य आरोपी था।

असद शहर छोड़कर भागने वाला था लेकिन तभी पुलिस वहां पहुंची तो उसने गोली चला दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह मारा गया। इसी कड़ी में एक खबर यूपी के मुजफ्फरनगर जिले से आई है। मुजफ्फरनगर में इनाम नाम का कुख्यात लुटेरा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। एनकाउंटर में इनाम को गोली लगी है। इस घटना की वीडियो भी सामने आई है।

सिगरेट पीने के लिए मांगने लगा

दरअसल, रामराज थाना क्षेत्र में यह पुलिस मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आमतौर पर पुलिस की गोली लगते ही अपराधी या तो मरते हैं या फिर दर्द से कराहते हैं। मगर, एक दर्जन से भी ज्यादा संगीन मामलों में वांछित बदमाश इनाम जब पुलिस की गोली लगने से जमीन पर गिर पड़ा। वह जमीन पर गिरते ही कराहने की बजाय पुलिस से सिगरेट पीने के लिए मांगने लगा।

'दे दो साहब'

जमीन पर पड़े अपराधी की इस मांग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एनकाउंटर में गोली लगने के बाद इनाम ने अस्पताल ले जाने से पहले दर्द के साथ बार-बार सिगरेट पिलाने की गुजारिश की। पुलिस अफसर ने उससे सिगरेट के ब्रांड का नाम लेते हुए कहा- 'रुको मंगाता हूं।' इसपर इनाम कराहते हुए कहता है, 'दे दो साहब'

पुलिस ने कैसे मारी गोली?

बता दें कि मुजफ्फरनगर की रामराज थाना पुलिस रविवार शाम जमालपुर नहर पटरी के पास रूटीन चेकिंग चला रही थी। इसी समय पुलिस टीम ने एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका तो वह भागने लगा। जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो उसने तमंचा निकालकर सीधे पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी बिना देर लगाए बदमाश की तरफ गोली चला दी, जो उसके पैर में जा लगी।

गोली लगते ही वह बाइक सहित जमीन पर गिर गया। उसके गिरते ही पुलिस ने उसे दबोच लिया और उसके पास से एक संदिग्ध मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा, एक खोखा और जिंदा कारतूस बरामद किया।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv