Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
UP टी20 लीग 2026: ऑक्शन में सबसे महंगे बिके थे ये 5 खिलाड़ी, प्रदर्शन कैसा रहा?

UP टी20 लीग 2026: ऑक्शन में सबसे महंगे बिके थे ये 5 खिलाड़ी, प्रदर्शन कैसा रहा?

त्तर प्रदेश टी20 लीग 2026 का लीग स्टेज समाप्त हो गया है। मेरठ मावेरिक्स, लखनऊ फाल्कन्स, काशी रुद्रास और नोएडा सुपर किंग्स ने पॉइंट्स टेबल में टॉप-4 पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है।

वहीं गोरखपुर लायंस और कानपुर सुपरस्टार्स की टीमें प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकीं। UP टी20 लीग का प्लेऑफ फॉर्मेट इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) की तरह ही है। यहां भी दो क्वालिफायर और एलिमिनेटर होगा।

पहला क्वालिफायर कल (3 सितंबर) दोपहर 3 बजे से मेरठ मावेरिक्स और लखनऊ फाल्कन्स के बीच खेला जाएगा। इसके बाद शाम 7:30 बजे से एलिमिनेटर में काशी रुद्रास और नोएडा सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। क्वालिफायर 1 जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचेगी, जबकि हारने वाली टीम एलिमिनेटर की विजेता से 4 सितंबर को क्वालिफायर 2 में भिड़ेगी। क्वालिफायर 2 की विजेता फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम होगी। खिताबी मुकाबला 6 सितंबर को खेला जाएगा। इससे पहले आइए जानते हैं कि ऑक्शन में सबसे महंगे बिके टॉप-5 खिलाड़ियों ने कैसा प्रदर्शन किया।

कर्ण शर्मा - 23 लाख

अनुभवी लेग स्पिनर कर्ण शर्मा UP टी20 लीग 2026 के ऑक्शन में सबसे महंगे प्लेयर रहे थे। उन्हें कानपुर सुपरस्टार्स ने 23 लाख रुपये में खरीदा था। हालांकि कर्ण टीम की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरे। वह 6 मैचों में 3 ही विकेट ले सके। उनकी इकॉनमी 9.71 की रही। कर्ण ने सीजन के बीच सभी तरह के क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

शिवम चौधरी - 21 लाख

गोरखपुर लायंस ने शिवम चौधरी पर 21 लाख रुपये खर्च किए थे। शिवम इस सीजन 5 ही खेल सके, जिसमें उन्होंने 101.56 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 65 रन बनाए। वह गेंदबाजी में भी 1 ही विकेट ले सके। गोरखपुर लायंस की टीम 10 में से 3 महज मैच जीत पाई और पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर रही।

शुभम गौतम - 21.50 लाख

तेज गेंदबाज शुभम गौतम को नोएडा सुपर किंग्स ने 21.50 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। शुभम ने अपनी तूफानी गति से प्रभावित किया लेकिन टीम कॉम्बिनेशन के चलते वह लीग स्टेज में 4 ही मैच खेल पाए, जिसमें उन्होंने 7 की इकॉनमी से 3 विकेट झटका।

मोहम्मद शारिम - 17.50 लाख

अटैकिंग बल्लेबाज मोहम्मद शारिम के लिए काशी रुद्रास ने 17.50 लाख रुपये की बोली लगाई थी। हालांकि उन्हें लीग स्टेज में एक मैच में उतारा गया, जिसमें वह 3 गेंद खेलकर खाता भी नहीं खोल सके।

शिवा सिंह - 17.50 लाख

लेफ्ट आर्म स्पिन और निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज शिवा सिंह को नोएडा सुपर किंग्स ने 17.50 लाख रुपये में खरीदा था। शिवा ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल किया है। वह टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज हैं। शिवा ने 10 मैचों में 6.70 की इकॉनमी से 14 विकेट चटकाए हैं। इसमें एक हैट्रिक भी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 8 पारियों में 135.29 के स्ट्राइक रेट से 46 रन बनाए हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv