Dailyhunt
यूपी में अगले 7 दिन के मौसम का हाल, दिल्ली में बारिश; जानें मौसम का ताजा अपडेट

यूपी में अगले 7 दिन के मौसम का हाल, दिल्ली में बारिश; जानें मौसम का ताजा अपडेट

प्रैल का दूसरा हफ्ता शुरू हो गया है लेकिन गर्मियां दस्तक देते-देते रुक जा रही हैं। कारण पश्चिमी विक्षोभ के कारण चल रही तेज हवाएं और अचानक हो रही बारिश, जिसकी वजह से 6 अप्रैल को भी मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

इन दिनों दिन में तेज धूप के साथ में हल्की गर्मी हो रही है और शाम से लेकर अगली सुबह तक मौसम में ठंडक बनी हुई है। दिल्ली-एनसीआर में मौसम मार्च के दूसरे हफ्ते से लेकर अप्रैल के पहले हफ्ते तक ऐसा ही बना रहा। यही हालात पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में देखने को मिला है।

मौसम विभाग ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि आज हल्की बारिश हो सकती है, साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो यह बारिश और तेज हवाएं पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आ रहे हैं। इसी वजह से देश के एक बड़े भाग में मौसम में यह बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है।

उत्तर प्रदेश में अगले 10 दिनों का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कुछ बादल हुआ है। प्रदेश में दिन का तापमान 32 डिग्री रहेगा। जबकि यूपी में मंगदलवार को मौसम साफ रहेगा और कल का तापमान 34 डिग्री रहने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। वहीं, गुरुवार और शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश और हवाएं

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को हल्के बादल छाए रहेंगे, तेज तेज धूप खिली रहेगी। इस पूरे भाग में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक जाने का पूर्वानुमान है। जबकि रात का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस बना रह सकता है। वहीं, आज मौसम पूरा दिन साफ रहेगा और हवाएं 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

हालांकि, दिल्ली-एनसीआर में 7-8 अप्रैल को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 7 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी-तूफान आने की संभावना है। इस दौरान तेज हवाओं के साथ में धूल भरी आंधी भी चल सकती है। इसके बाद दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश भी हो सकती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: khabaraganv