Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

Banda Fire: आग में शादी का सामान, जेवर सब जला

बांदा जिले के हाथीखाना मोहल्ले से एक दर्दनाक आग की घटना सामने आई है। 28 अप्रैल को एक परिवार जब घर से बाहर था, तभी उनके घर में अचानक आग लग गई।

महज 10 मिनट में पूरा घर जलकर राख हो गया। परिवार के अनुसार, वे रात करीब 9 बजे प्रदर्शनी देखने गए थे, तभी पड़ोसियों के फोन आने लगे कि उनके घर में आग लग गई है। जब तक वे वापस लौटे, मोहल्ले के लोग और उनकी बहन रूबी आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मुख्य नुकसान: 6 महीने पहले हुई शादी का पूरा दहेज जल गया जेवर, कपड़े और जरूरी सामान राख फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Lahariya