Dailyhunt

Ground Report: 50 KM दूर डिलीवरी! चित्रकूट के गांवों में अस्पताल नहीं, जच्चा-बच्चा खतरे में

चित्रकूट जिले के मऊ ब्लॉक के बरगढ़ पाठा क्षेत्र के कई गांव आज भी सरकारी अस्पताल की सुविधा से वंचित हैं। गांव गोहर के ग्रामीणों का कहना है कि डिलीवरी कराने के लिए उन्हें करीब 50 किलोमीटर दूर मऊ जाना पड़ता है।

गंभीर स्थिति में मरीजों को कई बार रेफर किया जाता है, जिससे जच्चा और बच्चा दोनों की जान खतरे में पड़ जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो वर्षों में अस्पताल न होने के कारण कई जानें जा चुकी हैं। इलाज के लिए तीन वाहन बदलने पड़ते हैं और आने-जाने में ₹200 तक खर्च हो जाता है। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है और धीरे-धीरे स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

ये भी देखें -

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Lahariya