Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

UP/Chitrakoot: एक रात में उजड़ गई पूरी गृहस्थी, चित्रकूट में भीषण आग का मामला

चित्रकूट जिले के मऊ ब्लॉक के सिकरौ गांव में 9 तारीख की रात एक बड़ा हादसा हो गया, जब अचानक एक घर में आग लगने से पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।

घटना के समय परिवार घर पर मौजूद नहीं था, क्योंकि सभी लोग बारात में गए हुए थे और घर में ताला लगा था। पड़ोसियों ने तेज आग की लपटें देखकर तुरंत पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, जिसके बाद पूरा गांव मौके पर पहुंच गया। आग बुझने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची, लेकिन तब तक घर का सारा सामान जल चुका था — खाना बनाने के बर्तन, मिक्सी मशीन, कपड़े, अनाज और घर में रखा नकद पैसा भी राख हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार करीब ₹1.5 लाख (डेढ़ लाख रुपये) का नुकसान हुआ है। गांव वालों की सतर्कता से आग पड़ोसी के कच्चे घरों तक फैलने से बच गई, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

ये भी देखें -

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Lahariya