Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गर्मी में बार-बार ORS पीना सही है या नुकसानदायक? डॉक्टरों ने बताया किसे जरूरत और किसे नहीं

गर्मी में बार-बार ORS पीना सही है या नुकसानदायक? डॉक्टरों ने बताया किसे जरूरत और किसे नहीं

Khabar Monkey 1 month ago

र्मी का मौसम है और लोग शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए ओआरएस पीते हैं. कुछ लोग इसको अपने साथ पानी की बोतल में रखते हैं और दिनभर पीते रहते हैं. लेकिन क्या हर किसी को रोज ORS पीना चाहिए?

इसको पीने की क्या लिमिट होनी चाहिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं. दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सीनियर रेजिडेंट डॉ. दीपक सुमन बताते हैं कि गर्मियों में ओओरएस पीना काफी फायदेमंद है. ये शरीर में पानी की कमी पूरी करने के साथ- साथ इलेक्ट्रोलाइट को भी बैलेंस रखता है.

गर्मी में बार-बार ORS पीना सही है या नुकसानदायक? डॉक्टरों ने बताया किसे जरूरत और किसे नहीं

डॉ सुमन कहते हैं कि के कई फायदे हैं. इससे शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी होती है. इसमें सोडियम, पोटैशियम और ग्लूकोज जैसी चीजें होती हैं, जो डिहाइड्रेशन की स्थिति में शरीर को जल्दी रिकवर करने में मदद करती हैं,लेकिन हर दूसरी चीज की तरह इसको भी लिमिट में ही पीना चाहिए. क्योंकि जरूरत से ज्यादा पीने से शरीर को नुकसान हो सकता है. हालांकि जिन लोगों को इसकी ज्यादा जरूरत है उनको इस मौसम में डॉक्टर की सलाह पर ओआरएस पीते रहना चाहिए.

इन लोगों को ओआरएस पीना चाहिए

धूप में लंबे समय तक काम करने वालों के लिए

बच्चों और बुजुर्गों में डिहाइड्रेशन होने पर

जो लोग फिल्ड वर्क करते हैं

लूज मोशन होने पर

क्या हर किसी के लिए ओआरएस सही है?

डॉ. सुमन बताते हैं कि अगर कोई व्यक्ति सामान्य स्थिति में है, ठीक से पानी पी रहा है और उसे डिहाइड्रेशन नहीं है, तो बार-बार ORS पीने से कोई खास फायदा नहीं है. क्योंकि इसमें शुगर भी होता है. जरूरत से ज्यादा पाने से शुगर लेवल बढ़ने का खतरा होता है. ओआएस में नमक भी होता है. ज्यादा नमक बीपी के मरीजों को नुकसान करता है. दूसरी तरफ, जरूरत से ज्यादा ओआएस पीने से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट का बैलेंस बिगड़ सकता है, जो किडनी के लिए नुकसानदायक होता है. कुछ लोग ऐसे हैं जिनको डॉक्टर की सलाह के बिना ओआरएस नहीं पीना चाहिए.

Khabar Monkey

इन लोगों को डॉक्टर की सलाह के बिना ओआरएस नहीं पीना चाहिए

किडनी की पूरानी बीमारी के मरीज

हाई बीपी के मरीज

हार्ट पेशेंट

डायबिटीज के मरीज

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Monkey