Dailyhunt
मुजफ्फरनगर के पीनना गांव में बदमाशों ने मकान में घुसकर लूटे लाखों के जेवरात

मुजफ्फरनगर के पीनना गांव में बदमाशों ने मकान में घुसकर लूटे लाखों के जेवरात

Khabar Monkey 5 days ago

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर के गांव पीनना में बदमाशों ने घर में घुसकर लूट की। रवि और उसके बच्चों को बंधक बनाकर लाखों के जेवरात चुराए गए। बदमाश लगभग 45 मिनट तक घर में रहे। घटना की जानकारी पुलिस को देर से दी गई, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।

मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना में बदमाशों ने घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाश मकान से लाखों के जेवरात लूटकर फरार हो गए। वही पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।गांव पीनना निवासी रवि अपने तीन बच्चों के साथ मकान में मौजूद था। उसकी पत्नी अपने मायके गांव पुरबालियान में गयी थी। शनिवार की शाम के समय लगभग पांच बजे चार बदमाश मकान में घुस आए। बदमाशों ने यह कहकर दरवाजा खुलवाया कि वे उसकी बहन की ससुराल से आए है। मकान में घुसते ही बदमाशों को आंतकित कर बंधक बना लिया और कमरों की तलाश लेकर लाखों के जेवरात लूटकर फरार हो गए।

युवक का कहना कि बदमाश लगभग 45 मिनट मकान में मौजूद रहे। बदमाशों के चले जाने के बाद पुलिस को सूचना नही दी गयी। रात्रि में शहर कोतवाली प्रभारी को लगभग साढ़े 9 बजे ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी बबलू कुमार का कहना कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल की। दिन में हुई घटना के समय गांव में काफी चहलपहल थी, लेकिन किसी को घटना की जानकारी नहीं दी गयी। लगभग साढ़े तीन घंटे बाद पुलिस जानकारी दी गयी है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Monkey