Dailyhunt
मुजफ्फरनगर में CM योगी का दौरा अब 13 अप्रैल को, नुमाइश मैदान में तैयारियां तेज

मुजफ्फरनगर में CM योगी का दौरा अब 13 अप्रैल को, नुमाइश मैदान में तैयारियां तेज

Khabar Monkey 1 week ago

मुजफ्फरनगर। जनपदवासियों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की प्रतीक्षा थोड़ी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तिथि में आंशिक बदलाव किया गया है। अब मुख्यमंत्री 9 अप्रैल के स्थान पर 13 अप्रैल 2026 को मुजफ्फरनगर के भ्रमण पर रहेंगे।

इस बदलाव के साथ ही जिला प्रशासन ने नई ऊर्जा के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री को जनपद में आयोजित होने वाले विशाल रोजगार मेले में शिरकत करनी है, जहाँ वे लगभग 5000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा शहर में लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाना है। अपरिहार्य कारणों से अब यह कार्यक्रम 13 अप्रैल को सुनिश्चित किया गया है। मुख्यमंत्री बनने के बाद सदर विधानसभा क्षेत्र में उनकी यह पहली बड़ी जनसभा होगी।

नुमाइश मैदान में युद्धस्तर पर तैयारी दौरे की तिथि आगे बढ़ने के बावजूद प्रशासन कोई ढील नहीं बरत रहा है। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने मुख्य विकास अधिकारी संदीप कुलियाल और अपर जिलाधिकारी (वित्त) गजेंद्र सिंह के साथ नुमाइश मैदान का सघन निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री के उड़नखटोले के लिए मैदान में हेलीपैड बनाने का काम शुरू हो गया है और विशाल पंडाल लगाने का कार्य जारी है।

जिलाधिकारी ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सुरक्षा मानकों में किसी भी स्तर पर चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गर्मी को देखते हुए जनसभा स्थल पर पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Monkey