Dailyhunt
यूपी के लिये बुरी खबरः सफर हो गया महंगा, बढ गया इतना टोल, लगेगा झटका

यूपी के लिये बुरी खबरः सफर हो गया महंगा, बढ गया इतना टोल, लगेगा झटका

Khabar Monkey 1 week ago

खनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रमुख एक्सप्रेसवे पर सफर करना अब महंगा हो गया है। यात्रियों के लिए टोल दरों में संशोधन किया गया है। एक अप्रैल 2025 से नई दरें लागू हो गई हैं, जिनमें अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए टोल शुल्क निर्धारित किया गया है।

ये संशोधित दरें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर लागू होंगी। यूपी एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है।

यूपीडा की ओर से जारी टोल टैक्स की संशोधित दरें एक्सप्रेसवे के एंट्री पॉइंट से एक्जिट पॉइंट तक के लिए निर्धारित किए गए हैं। एक्सप्रेसवे पर विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए अगल-अलग टोल दरों का निर्धारित किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में टोल दरें 5 से 85 रुपये तक महंगी हो गई हैं।

आगरा एक्सप्रेसवे पर टू व्हीलर के 335 रुपये
आगरा एक्सप्रेसवे के लिए टोल दरों को जारी कर दिया गया है। इस एक्सप्रेसवे पर टू व्हीलर, थ्री व्हीलर और ट्रैक्टर की टोल दरों को 335 रुपये निर्धारित किया गया है।

आगरा एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स दर (राशि रुपये में)

वाहन के प्रकारवर्तमान टोल दरपुरानी टोल दर
टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, लीगली रजिस्टर ट्रैक्टर335330
कार, जीप, वैन या एलएमवी675665
हल्के व्यावसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बस10651045
बस या ट्रक21502100
भारी निर्माण कार्य मशीन, ईएमई, एमएवी (3 से 6 धुरी वाले वाहन)32903225
विशाल आकार के यान (7 या अधिक धुरी वाले वाहन)42304145

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर समान दर

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो पहिया और तीन पहिया वाहनों के लिए टोल टैक्स में कोई वृद्धि नहीं की गई है। इसको लेकर दर 350 रुपये पहले से निधारित है।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स दर (राशि रुपये में)

वाहन के प्रकारवर्तमान टोल दरपुरानी टोल दर
टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, लीगली रजिस्टर ट्रैक्टर350350
कार, जीप, वैन या एलएमवी700700
हल्के व्यावसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बस11051105
बस या ट्रक22402225
34303420
44004385

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर 315 रुपये

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को दोपहिया या तीन पहिया वाहनों से पार करने के लिए 315 रुपये खर्च करने होंगे। इस एक्सप्रेसवे पर नए वित्तीय वर्ष में टोल दरों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।

बुलंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स दर (राशि रुपये में)

वाहन के प्रकारवर्तमान टोल दरपुरानी टोल दर
टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, लीगली रजिस्टर ट्रैक्टर315315
कार, जीप, वैन या एलएमवी635635
हल्के व्यावसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बस10001000
बस या ट्रक20252010
31003085
39803965

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर कार दौड़ाना महंगा

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर कार दौड़ाना महंगा हो गया है। इस लिंक एक्सप्रेसवे पर कार के टोल टैक्स में पिछले वर्ष की तुलना में 10 रुपये की वृद्धि की गई है।


गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स दर (राशि रुपये में)

वाहन के प्रकारवर्तमान टोल दरपुरानी टोल दर
टू व्हीलर, थ्री व्हीलर, लीगली रजिस्टर ट्रैक्टर145140
कार, जीप, वैन या एलएमवी295285
हल्के व्यावसायिक यान, हल्के माल यान या मिनी बस440440
बस या ट्रक845840
13451335
17551745

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Khabar Monkey