Dailyhunt
आज जारी होगी लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त, जानिए कब आएगा पैसा और कैसे चेक करें स्टेटस

आज जारी होगी लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त, जानिए कब आएगा पैसा और कैसे चेक करें स्टेटस

Kisan India 1 month ago

Ladli Behna Yojana 34th installment: मध्य प्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है. राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना के तहत मिलने वाली 34वीं किस्त आज जारी होने जा रही है.

लंबे समय से इस किस्त का इंतजार कर रहीं महिलाओं के खाते में जल्द ही पैसे पहुंचने वाले हैं.

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर जिले के घाटीगांव स्थित शबरी माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम से इस किस्त को जारी करेंगे. कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा और इसके बाद सिंगल क्लिक के माध्यम से राज्य की महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी. सरकार की ओर से दी जा रही इस आर्थिक सहायता से प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को राहत मिलने की उम्मीद है.

1.25 करोड़ महिलाओं को मिलेगा लाभ

लाड़ली बहना योजना की 34वीं किस्त के तहत प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में सीधे पैसा ट्रांसफर किया जाएगा. इस बार कुल 1836 करोड़ रुपये से अधिक की राशि महिलाओं को दी जाएगी.

योजना के तहत हर पात्र महिला को 1500 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि सीधे बैंक खातों में भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता. सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है.

ग्वालियर के घाटीगांव से होगा कार्यक्रम

इस बार लाड़ली बहना योजनाकी किस्त जारी करने का कार्यक्रम ग्वालियर जिले के घाटीगांव में रखा गया है. यहां आयोजित लाड़ली बहना सम्मेलन में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होंगे और प्रदेश की महिलाओं को बड़ी सौगात देंगे.

ग्वालियर जिले की बात करें तो यहां की 3 लाख 2 हजार 850 महिलाओं को भी इस योजना का लाभ मिलेगा. इनके खातों में लगभग 44 करोड़ 83 लाख रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी. इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्यों की भी घोषणा करेंगे.

ग्वालियर को मिलेंगी विकास परियोजनाएं

लाड़ली बहना सम्मेलन के साथ-साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ग्वालियर जिले के लिए कई विकास योजनाओं की भी सौगात देंगे. करीब 122 करोड़ रुपये की लागत से 54 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया जाएगा. इसके अलावा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी, ताकि वे छोटे व्यवसाय शुरू कर सकें. सरकार का लक्ष्य है कि महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बनें और अपने परिवार की आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं.

कब शुरू हुई थी लाड़ली बहना योजना

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में की गई थी. उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना को लागू किया था. शुरुआत में इस योजना के तहत महिलाओं को 1000 रुपये प्रति माह दिए जाते थे. बाद में इस राशि को बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया और नवंबर 2025 में इसे बढ़ाकर 1500 रुपये प्रति माह कर दिया गया. अब तक इस योजना के तहत 33 किस्तों का भुगतान किया जा चुका है और महिलाओं के खातों में 54 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है.

किसे मिलता है योजना का लाभ

लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता शर्तें तय की गई हैं.

  • महिला मध्य प्रदेश की स्थायी निवासी हो
  • परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम हो
  • परिवार में कोई सदस्य सरकारी नौकरी में न हो
  • परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक जमीन न हो
  • परिवार के पास ट्रैक्टर या चारपहिया वाहन न हो
  • विवाहित, विधवा और तलाकशुदा महिलाएं योजना की पात्र हो सकती हैं
  • आवेदन के समय महिला की उम्र 21 से 60 वर्ष के बीच हो

इन शर्तों को पूरा करने वाली महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं.

ऐसे चेक करें 34वीं किस्त का स्टेटस

अगर आप यह जानना चाहती हैं कि आपके खाते में योजना की राशि आई है या नहीं, तो आप ऑनलाइन स्टेटस भी देख सकती हैं.

इसके लिए ये आसान स्टेप अपनाएं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.inपर जाएं
  • वहां "आवेदन एवं भुगतान की स्थिति" विकल्प पर क्लिक करें
  • इसके बाद समग्र आईडी या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
  • मोबाइल पर आए ओटीपी को भरें
  • इसके बाद आपके खाते की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kisan India