Dailyhunt
गरीबों के लिए सुपरफूड हैं ये 5 सब्जियां, गमले में करें बुवाई और हर महीने होगी मोटी बचत

गरीबों के लिए सुपरफूड हैं ये 5 सब्जियां, गमले में करें बुवाई और हर महीने होगी मोटी बचत

Kisan India 6 months ago

Kitchen Garden Tips: शहरीकरण के चलते धीरे-धीरे टेरिस फार्मिंग का चलन बढ़ता जा रहा है. अब शहर के साथ-साथ गांव में भी लोग टेरिस फार्मिंग कर रहे हैं. इससे लोगों महंगाई से राहत मिल रही है और कम खर्च में ताजी और ऑर्गेनिक सब्जियां भी खाने को मिल रही हैं.

लेकिन टेरिस फार्मिंग शुरू करने से पहले कम समय में उगने वाली सब्जियों के बारे में लोगों को मालूम होना चाहिए, ताकि बुवाई करने के कुछ हफ्तों में ही उत्पादन शुरू हो जाए. ऐसे में आज हम कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बात करेंगे, जिनकी गमले में बुवाई करने पर जल्द ही पैदावार शुरू हो जाएगी. खास बात यह है कि ये ऐसी सब्जियां हैं, जो 30 दिन के अंदर ही तैयार हो जाती हैं और इन्हें गरीबों का सुपरफूड कहा जाता है.

अगर आप गमले में सब्जी लगाना चाहते हैं, तो मूली आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. यह एक ऐसी सब्जी है, जो बहुत ही कम समय में उगती है. इसको सब्जी के साथ-साथ अचार और सलाड के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है. ऐसे मूली को हमेशा हल्की और भुरभुरी मिट्टी में बोना चाहिए. साथ ही गमले को रोज 5 से 6 घंटे तक धूप में रखना होगा. इससे फसल की ग्रोथ अच्छी होगी. बीजों को लगभग आधा इंच गहरे और एक-एक इंच की दूरी पर बोएं. जब पौधे बड़े होकर 2-3 इंच के हो जाएं, तो उनके बीच भी थोड़ी जगह छोड़ दें. लगभग तीन हफ्ते बाद जब मूली का आकार एक इंच तक पहुंच जाए, तो आप इसका इस्तेमाल खाने के लिए कर सकते हैं.

पालक की कैसे करें बुवाई

पालक भी पोषण से भरपूर होती है. सर्दी के मौसम में इसकी खेती करना ज्यादा अच्छा होता है. यह एक महीने में तैयार हो जाती है. इसके बीज आधा इंच गहरे बोएं और पौधों के बीच 4-6 इंच की दूरी रखें. लगभग एक महीने में आप बाहरी पत्तियां तोड़ सकते हैं, जिससे नई पत्तियां लगातार निकलती रहेंगी.

इसी तरह किसान हरे प्याज भी गमले में लगा सकते हैं. अगर आप चाहें, तो बाजार से लाए हरे प्याज की जड़ें लाकर गमले में लगा सकते हैं. यह जल्दी बढ़ता है और इसकी देखभाल आसान है. जब पत्तियां 6-8 इंच लंबी हो जाएं, तो जरूरत के हिसाब से काटते रहें, पौधा नई पत्तियां देता रहेगा.

अरुगुला की पत्तियां हेल्थ के लिए हैं फायदेमंद

अरुगुला की पत्तियां भी हेल्थ के लिए काफी अच्छी होती हैं. इसका हल्का तीखा और सरसों जैसा स्वाद होता है, जो सलाद को खास बनाता है. अरुगुला को ठंडा मौसम में असानी से उगाया जा सकता है. इसके धूप की कम जरूरत पड़ती है. इसके बीज चौथाई इंच गहरे बोएं और पौधों के बीच 3-4 इंच की दूरी रखें. 20 दिनों में नरम पत्तियों की कटाई शुरू हो सकती है. छोटी पत्तियां ज्यादा मुलायम और स्वादिष्ट होती हैं. यह हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं.

गमले में ऐसे लगाएं पत्तागोभी

अगर आप चाहें, तो गमले में ढीले पत्तों वाली पत्तागोभी भी उगा सकते हैं. इसे ठंडे मौसम और नम मिट्टी में उगाएं. बीजों को करीब चौथाई इंच गहरे बोएं और पौधों के बीच 4-6 इंच की दूरी रखें. कटाई के लिए बाहरी पत्तियां तोड़ें या पूरे पौधे को मिट्टी से थोड़ा ऊपर काट दें, जिससे पौधा फिर से उग सकता है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kisan India