Dailyhunt
Gold Rate Today: अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है ताजा रेट

Gold Rate Today: अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आपके शहर में क्या है ताजा रेट

Kisan India 1 month ago

Gold-Silver Rate Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहे अमेरिका-ईरान-इजराइल तनाव (मिडिल ईस्ट तनाव) के बीच सोमवार को सोना और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली. निवेशक इस समय कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव, मजबूत अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी पर नजर बनाए हुए हैं.

इन वैश्विक कारणों का असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दे रहा है.

भारत में सोने का ताजा भाव (Gold Rate)

बाजार आंकड़ों के मुताबिक भारत में सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. अलग-अलग शहरों में सोने के दाम में मामूली अंतर देखने को मिला.

  • दिल्ली में24 कैरेट सोना करीब 1,58,520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा.
  • कोलकाता में इसकी कीमत 1,58,580 रुपये रही.
  • वहीं मुंबई में सोने का भाव 1,58,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा.
  • इसके अलावा चेन्नई में सोना 1,59,260 रुपये रहा.
  • बेंगलुरु में 1,58,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास रहा.

अगर 22 कैरेट सोने की बात करें तो इसका भाव करीब 1,45,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया.

चांदी के दाम भी थोड़ा नरम

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी हल्की नरमी देखने को मिली. सोमवार को मुंबई मेंचांदी की कीमत लगभग 2,59,240 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज की गई. दिल्ली में चांदी करीब 2,58,790 रुपये प्रति किलो, चेन्नई में 2,59,990 रुपये, कोलकाता में 2,58,900 रुपये और हैदराबाद में करीब 2,59,650 रुपये प्रति किलो के आसपास रही.

हालांकि ये दरें जीएसटी और मेकिंग चार्ज शामिल किए बिना बताई जाती हैं, इसलिए ज्वेलरी खरीदते समय अंतिम कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है.

IBJA के अनुसार सोने-चांदी की कीमतें

IBJA (India Bullion and Jewellers Association) ने पिछले कारोबारी दिन (13 मार्च 2026 शाम) इंडिकेटिव रिटेल रेट्स जारी किए थे जिसके मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों में हलचल देखने को मिली. फाइन गोल्ड (999) का रेट 15,840 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया, जबकि 22 कैरेट सोना 15,460 रुपये प्रति ग्राम पर रहा. वहीं 20 कैरेट सोने की कीमत 14,098 रुपये और 18 कैरेट सोना 12,830 रुपये प्रति ग्राम पर रहा. इसके अलावा 14 कैरेट सोने का भाव 10,217 रुपये प्रति ग्राम दर्ज किया गया.

चांदी की बात करें तो 999 शुद्धता वाली चांदी का इंडिकेटिव रेट 2,60,488 रुपये प्रति किलोग्राम बताया गया है. ये दरें ज्वेलरी के रिटेल इंडिकेटिव रेट्स हैं, जिनमें स्थानीय टैक्स और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kisan India