Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नया गांव में महादलित व्यक्ति की संदेहास्पद मौत, जमीन विवाद में हत्या का आरोपJoin Our Community

नया गांव में महादलित व्यक्ति की संदेहास्पद मौत, जमीन विवाद में हत्या का आरोपJoin Our Community

शंकरपुर (मधेपुरा)। शंकरपुर थाना क्षेत्र के रामपुरलाही पंचायत स्थित नया गांव बरियाही वार्ड संख्या-10 में 49 वर्षीय महादलित व्यक्ति की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पुत्री ने गांव के ही कुछ लोगों पर जमीन विवाद को लेकर लोहे की रॉड से मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।

वहीं, पुलिस का कहना है कि मौत के स्पष्ट कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

मृतक की पहचान नया गांव बरियाही निवासी राजेंद्र ऋषिदेव (49) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, गंभीर स्थिति में राजेंद्र को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), शंकरपुर ले जाया गया था। वहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, मधेपुरा रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मौत के बाद परिजन शव को घर लेकर पहुंचे और घटना की सूचना शंकरपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधेपुरा भेज दिया।

जमीन विवाद में हत्या का आरोप : मृतक की पुत्री कल्पना देवी ने पुलिस को दिए फर्द बयान में आरोप लगाया है कि गांव के ही रामदेव यादव के पुत्र दिलेंद्र कुमार और शिकेंद्र यादव सहित अन्य लोगों के साथ उनके परिवार का वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। कल्पना के अनुसार, उक्त जमीन को लेकर न्यायालय से शिकेंद्र यादव के पक्ष में फैसला आने के बाद कुछ दिन पूर्व प्रशासन द्वारा उन्हें जमीन पर कब्जा दिलाया गया था।

कल्पना ने आरोप लगाया कि उक्त जमीन पर लगे वर्षों पुराने जिलेबी के पेड़ को देखने के लिए उनके पिता गए थे। इसी दौरान आरोपितों ने उनके साथ लोहे की रॉड से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह घर पहुंचने के बाद वह दरवाजे पर गिरकर बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

बिजली करंट लगने की भी चर्चा : इधर, स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजेंद्र ऋषिदेव सोमवार को अपने घर में चापाकल के पास मोटर चलाकर स्नान करने पहुंचे थे। इसी दौरान बिजली के संपर्क में आने से उनके गंभीर रूप से जख्मी होने की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस ने किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारण का खुलासा : थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मृतक की पुत्री के फर्द बयान के आधार पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है। मौत कैसे हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kosi Times Hindi