05 अगस्त 2026, बुरहानपुर: बुरहानपुर : 15 अगस्त तक कराएं फसल बीमा - प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत खरीफ 2026 की अधिसूचित फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 15 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है।
अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किये जायेगे। बीमा कराने के लिये कृषक गण संबंधित बैंक शाखा, सीएससी सेन्टर, भारत सरकार के www.pmfby.gov.in पोर्टल पर पंजीयन करा सकते हैं ।
कृषि उपसंचालक श्री एम.एस.देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में प्रति हेक्टेयर के हिसाब से सोयाबीन के लिये रूपये 926/-, मक्का के लिये रूपये 740/-, तुअर के लिये रूपये 778/- तथा कपास के लिये रूपये 3000/- कृषक प्रीमियम जमा करना होगा।
पंजीयन कराने के लिये स्वयं का आधार कार्ड, खसरा खतौनी की प्रतिलिपि, राजस्व विभाग/पंचायत/स्वयं प्रमाणित द्वारा जारी बुआई प्रमाण पत्र, किरायेदार किसानों के लिये लागू अनुबंध/समझौते के लिये शपथ पत्र की प्रति, बैंक पासबुक के पहले पन्ने की छायाप्रति आदि दस्तावेज आवश्यक है।

