Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
डॉ. खाड़े ने मोहनपुरा में संरक्षित खेती का किया अवलोकन

डॉ. खाड़े ने मोहनपुरा में संरक्षित खेती का किया अवलोकन

03 जुलाई2026, भोपाल: डॉ. खाड़े ने मोहनपुरा में संरक्षित खेती का किया अवलोकन - संभागायुक्त इंदौर डॉ. सुदाम खाड़े ने झाबुआ जिले के पेटलावद विकासखंड के ग्राम मोहनपुरा का भ्रमण कर एकीकृत उद्यानिकी विकास मिशन के तहत स्थापित शेड नेट हाउस का अवलोकन किया।

उन्होंने प्रगतिशील कृषक श्री चैनपाल सिंह एवं श्री सुरेन्द्र सिंह राठौर द्वारा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से की जा रही खेती की सराहना की।

संभागायुक्त ने शेड नेट हाउस में लगे खीरे की फसल का निरीक्षण कर कृषकों से संवाद किया तथा संरक्षित खेती से मिले उत्पादन, आय एवं तकनीकी नवाचारों की जानकारी ली । उन्होंने कहा कि आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर किसान अपनी आय में उल्लेखनीय वृद्धि कर सकते हैं तथा कृषि को अधिक लाभकारी बना सकते हैं।

इस दौरान कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।



26 जून 2026, आगर मालवा: आगर मालवा में पशुपालन विभाग की कार्यशाला आयोजित - पशुपालन एवं डेयरी विभाग, जिला आगर-मालवा द्वारा मंगलवार को विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा निर्धारित लक्ष्यों की समयसीमा में पूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से

02 जुलाई 2026, जयपुर: खेती होगी आसान, मल्टी क्रॉप थ्रेसर पर सरकार दे रही 2.25 लाख रुपये तक की सब्सिडी; जानें पूरी प्रक्रिया - किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजस्थान कृषि विभाग कृषि यंत्रीकरण

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Krishak Jagat