Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
एन एफ एल की पीएम प्रणाम अंतर्गत भागीदारी

एन एफ एल की पीएम प्रणाम अंतर्गत भागीदारी

21 अगस्त 2026, भोपाल( कृषक जगत): एन एफ एल की पीएम प्रणाम अंतर्गत भागीदारी - नेशनल फर्टिलाइजर्स लि. क्षेत्रीय कार्यालय इंदौर द्वारा 'पीएम-प्रणाम' किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का ग्राम टिगरिया, जिला खंडवा मे आयोजित किया।

जैविक खाद का उपयोग एवं संतुलित उर्वरक प्रबंधन बिषय पर कृषको का मार्गदर्शन किया ।

कार्यक्रम मे कृषि विज्ञान केंद् खंडवा के वैज्ञानिक डॉ. संजय सिंह (शस्य विज्ञान विशेषज्ञ) द्वारा किसानों को विभिन्न फसलों के क्रॉपिंग पैटर्न एवं उन्नत किस्मों के बारे में विस्तृत जानकारी दी डॉ. एम.के. तिवारी जी ने फसलों में लगने वाले विभिन्न कीट एवं बीमारियों तथा उनके निदान पर विस्तृत बताया । इस अवसर पर एन.एफ.एल. राज्य प्रबंधक, म प्र श्री एम.एल. चौधरी ने"जैविक खाद का उपयोग एवं संतुलित उर्वरक प्रबंधन के आलावा रासायनिक उर्वरकों के साथ वर्मीकम्पोस्ट, सिटी कम्पोस्ट एवं जैव उर्वरकों, जैसे राइजोबियम, एजोटोबैक्टर एवं पी.एस.बी., के संतुलित एवं उचित उपयोग पर विशेष जोर दिया। जिला प्रभारी श्री पवन कुमार मालवीय ने कृषकों, अतिथियों एवं अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।



Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Krishak Jagat