Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गुना: पशुपालन गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित

गुना: पशुपालन गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित

26 मई2026, गुना: गुना: पशुपालन गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित - कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार पशुपालन विभाग की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु जिले के समस्त सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डॉ. समर सिंह राठौड़ द्वारा ली गई।

बैठक में विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। इसमें कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, क्षीर धारा ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), सीएम हेल्पलाइन, सेक्स सॉर्टेड सीमेन, बधियाकरण, नस्ल सुधार, पशु आहार एवं पशु रोग नियंत्रण जैसे विषयों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को जमीनी स्तर पर सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

उप संचालक डॉ. राठौड़ ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। बैठक में विशेष रूप से "क्षीर धारा ग्राम योजना" के अंतर्गत किसानों के दुग्ध उत्पादन को आगामी पांच वर्षों में दोगुना करने के लक्ष्य पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि योजना से जुड़े गांवों के सभी पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ दिलाया जाए तथा उन्हें पशुपालन व्यवसाय को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि ग्रामीणों की आय में वृद्धि हो सके।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े - गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें - घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

28 मई 2026, टीकमगढ़: टीकमगढ़: मुर्गियों को हीट स्ट्रेस से बचाने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र की सलाह - वर्तमान में बढ़ रहे तापमान और लू (हीट बेव) के कारण कुक्कुट (मुर्गी) पालकों के सामने मुर्गियों के स्वास्थ्य और उत्पादन को बनाए

29 मई 2026, फरीदाबाद: बागवानी और गन्ना खेती के लिए एस्कॉर्ट्स कुबोटा ने पेश की नियोस्टार ट्रैक्टर श्रृंखला - एस्कॉर्ट्स कुबोटा लिमिटेड ने 21-30 एचपी श्रेणी में अपनी नई कुबोटा नियोस्टार (NeoStar) ट्रैक्टर श्रृंखला लॉन्च करने की घोषणा की है। यह श्रृंखला 21-27 एचपी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Krishak Jagat