Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
किसानों को कृषि के साथ बागवानी अपनाने के लिए करें प्रोत्साहित: एमडी कृषि मंडी बोर्ड

किसानों को कृषि के साथ बागवानी अपनाने के लिए करें प्रोत्साहित: एमडी कृषि मंडी बोर्ड

28 मई2026, भोपाल: किसानों को कृषि के साथ बागवानी अपनाने के लिए करें प्रोत्साहित: एमडी कृषि मंडी बोर्ड - मध्यप्रदेश की शहडोल जिले की कृषि मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक कुमार पुरूषोत्तम ने भारत सरकार के किसान कल्याण वर्ष अंतर्गत चिन्हित शहडोल जिले में किये जो रहे कृषि विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

प्रबंध संचालक कृषि मंडी बोर्ड कुमार पुरुषोत्तम ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि परंपरागत खेती को बदलते हुए किसानों को आधुनिक तरीके से की जा रही खेती के लिए प्रोत्साहित करें जिससे उनके आय में वृद्धि हो।

उन्होंने कहा कि किसानो को शासन द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ प्राथमिकता के साथ दिलाएं जिससे उन्हें कृषि के कार्य करने में आसानी हो एवं किसानबंधु खेती का लाभ का धंधा बना सकें। उन्होंने कहा कि किसानो को कृषि की खेती के साथ-साथ बागवानी, मछली पालन, फूलो की खेती, उड़द की खेती के लिए भी प्रोत्साहित करें एवं मछली पालन के कार्य में रूचि लेने वाले किसानो को उच्च किस्म में मछली बीज उपलब्ध कराएं।

प्रबंध संचालक कृषि मंडी बोर्ड श्री कुमार पुरूषोत्तम ने शासकीय योजनाओ के तहत विभिन्न क्षेत्रो में दिए जाने वाले प्रशिक्षण कार्य में युवाओ को भी जोड़े एवं उनके रूचि के अनुसार प्रशिक्षण दें जिससे वे स्वयं का रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर हो सकें।

उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियो का फालोअप भी किया जाए जिससे उन्हें प्रशिक्षण का लाभ मिल सकें। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी अपने-अपने विभागों द्वारा संचालित शासकीय योजनाओ का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्तियो को दिलाएं एवं योजनाओ की प्रगति मैदानी स्तर पर दिखे यह सुनिष्चित करें।

कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने बैठक में बताया कि डीएमएफ योजनांतर्गत प्रस्तावित कार्य टमाटर की खेती हेतु 572 हितग्राही, मिट्टी नमूना परीक्षण हेतु 7000 हितग्राही, अल्ट्रा हाईडेंसिटी थाई अमरूद की खेती हेतु 200 हितग्राही एवं जायद उड़द की खेती हेतु 600 किसान चिन्हित किये गए है। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के कार्यों की भी जानकारी दी।

प्रबंध संचालक कृषि मंडी बोर्ड श्री कुमार पुरूषोत्तम ने मृद्वा परीक्षण, नस्ल सुधार, वैक्सीनेषन कार्य, केसीसी, मिशन आत्मनिर्भरता, ड्रोन दीदियो का प्रशिक्षण, प्रधानमंत्री मस्त्य संपदा, किसान क्रेडिड कार्ड सहित अन्य योजनाओ के तहत निर्धारित लक्ष्यो की प्रगति की समीक्षा कर प्रगति लाने एवं बेहतर कार्य करने हेतु विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, उप संचालक कृषि श्री के.एस. यादव, सहायक संचालक कृषि श्री अनुराग पटेल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थिति रहें।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े - गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें - घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

26 मई 2026, गुना: गुना: पशुपालन गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित - कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार पशुपालन विभाग की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु जिले के समस्त सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों की

लेखक: श्री निरंजन किर्लोस्कर, मैनेजिंग डायरेक्टर, फ्लीटगार्ड फिल्टर्स प्राइवेट लिमिटेड 20 मई 2026, नई दिल्ली: ट्रैक्टर में ईंधन की कम खपत का राज: खेती में कैसे उपयोगी है एडवांस्ड फ्यूल फिल्ट्रेशन - अक्सर हम कहते हैं की खेती भारत की अर्थव्यवस्था की

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Krishak Jagat