Dailyhunt
मध्य प्रदेश में 80 लाख मीट्रिक टन से अधिक  गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुक- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मध्य प्रदेश में 80 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुक- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

02 मई2026, भोपाल: मध्य प्रदेश में 80 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं उपार्जन के लिए स्लॉट बुक- मुख्यमंत्री डॉ. यादव - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में गेहूं उपार्जन का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

किसान भाइयों ने बड़ी संख्या में स्लॉट बुक किए हैं। अब तक 80 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं उपार्जन के लिए स्टॉल बुक हो चुके है। यह एक सकारात्मक संदेश है। स्टॉल बुकिंग का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के किसानों से गेहूँ उपार्जन करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। किसानों की सुविधा के लिए उपार्जन केन्द्रों पर सभी संभव व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शुक्रवार को मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गेहूँ उपार्जन प्रक्रिया में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के लिए आकस्मिक निरीक्षण लगातार चलता रहेगा और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। सभी मंत्री, विधायक और संबंधित अधिकारियों को उपार्जन प्रक्रिया में पूरी सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने और किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निर्देशित किया गया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े - गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें - घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

01 मई 2026, भोपाल: पशुओं और मुर्गियों पर हीट स्ट्रोक का अलर्ट, बचाव के लिए तुरंत अपनाएं ये उपाय; वरना होगा भारी नुकसान - श्री देशमुख ने कहा कि पशुशेड में तुरंत ठंडक की व्यवस्था करना जरूरी है। इसके लिए एग्जॉस्ट फैन

01 मई 2026, मुंबई: महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट बिज़नेस ने अप्रैल 2026 में ट्रैक्टर बिक्री में 20% वृद्धि दर्ज की - महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट बिज़नेस (FEB) ने अप्रैल 2026 के लिए अपने ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े जारी किए, जिसमें घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Krishak Jagat