Dailyhunt
मध्यप्रदेश: गेहूं कटाई के बाद मिट्टी परीक्षण जरूरी, कृषि विभाग ने किसानों से स्वास्थ्य कार्ड बनवाने की अपील की

मध्यप्रदेश: गेहूं कटाई के बाद मिट्टी परीक्षण जरूरी, कृषि विभाग ने किसानों से स्वास्थ्य कार्ड बनवाने की अपील की

01 मई2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: गेहूं कटाई के बाद मिट्टी परीक्षण जरूरी, कृषि विभाग ने किसानों से स्वास्थ्य कार्ड बनवाने की अपील की- मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के कृषि विभाग ने किसानों से कहा है कि गेहूं फसल की कटाई के उपरांत खेत खाली है और यही समय है, खेत से मिट्टी - का नमूना एकत्रित कर परीक्षण कराने से मिट्टी में उपस्थित पोषक तत्वों की स्थिति एवं मात्रा का पता चल जाता है, जिससे आगामी खरीफ मौसम में बोई जाने वाली फसल के लिये आवश्यक पोषक तत्वों की मात्रा निर्धारित की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि बगैर मिट्टी परीक्षण कराये अनुमान से ही पोषक तत्वों (उर्वरक) की पूर्ति करते हैं, जो कि वास्तविक आवश्यकता से कम या अधिक हो सकती है। जो कि उचित नहीं है। किसानों से कृषि विभाग द्वारा अपील की है कि वे अपने खेत की मिट्टी का नमूना लेकर प्रत्येक विकासखण्ड में स्थित मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला में परीक्षण अवश्य कराएं कराए।

नि:शुल्क परीक्षण की सुविधा का लाभ लेकर परीक्षण उपरांत प्रयोगशाला द्वारा मृदा स्वास्थ्य कार्ड जरूर प्राप्त करें। जिसमें उपलब्ध पोषक तत्वों की मात्रा दर्शायी जाती है। साथ ही आगामी फसल के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की अनुशंसा भी की जाती है। किसान भाई जानकारी के लिए अपने क्षेत्र के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अथवा विकासखण्ड में स्थित वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े - गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें - घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

01 मई 2026, भोपाल: पशुओं और मुर्गियों पर हीट स्ट्रोक का अलर्ट, बचाव के लिए तुरंत अपनाएं ये उपाय; वरना होगा भारी नुकसान - श्री देशमुख ने कहा कि पशुशेड में तुरंत ठंडक की व्यवस्था करना जरूरी है। इसके लिए एग्जॉस्ट फैन

01 मई 2026, मुंबई: महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट बिज़नेस ने अप्रैल 2026 में ट्रैक्टर बिक्री में 20% वृद्धि दर्ज की - महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट बिज़नेस (FEB) ने अप्रैल 2026 के लिए अपने ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े जारी किए, जिसमें घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Krishak Jagat