Dailyhunt
मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना

मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना

03 अप्रैल 2026, इंदौर: मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में वज्रपात और ओलावृष्टि की संभावना - मौसम केंद्र , भोपाल के अनुसार 24 घंटो के दौरान, देश के उज्जैन , चंबल, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में कहीं कहीं; इंदौर, नर्मदापुरम, ग्वालियर संभागों के जिलों में कुछ स्थानों पर; भोपाल संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

वर्षा के मुख्य आंकड़े ( मिमी में ) - सोंडवा 28.0, डही 23.0, झिरन्या 22.0, रामा 14.2, बुरहानपुर 13.4, ब्यावरा 13.4, खाचरौद 13.0, चि चोली 12.0, सेंवढ़ा 12.0, जोबट 11.2, लहार 9.2, खरगोन 8.8, भैंसदेही 8.0, पंधाना 8.0, नसरुल्लागंज 8.0, मुंगावली 7.0, कु रवाई 7.0, परासिया 6.2, मिहोना 6.0, रहटी 6.0, टिमरनी 5.6, झाबुआ 5.6, रौन 5.0, खकनार 5.0, बड़ा मलहरा 5.0, मकसूदनगढ़ 5.0, नि वाड़ी 5.0, पचोर 5.0, रावटी 5.0, छतरपुर 4.2, खजुराहो-एयर पोर्ट 4.2, रायसेन 4.0, नरसिंहगढ़ 4.0, आलोट 4.0, खरगापुर 4.0, नागदा 4.0, ग्यारसपुर 4.0, आठनेर 3.4, राजगढ़ 3.2, उदयगढ़ 3.0, कुक्षी 3.0, राघौगढ़ 3.0, गोगावां 3.0, भगवानपुरा 3.0, आा 3.0, जुन्नार देव 2.8, हरदा 2.5, बदनावर 2.3, मुलताई 2.1, घोड़ाडोंगरी 2.0, बैरिसया 2.0, नेपानगर 2.0, सरदारपुर 2.0, आरोन 2.0, कुंभराज 2.0, भि तरवार 2.0, खंडवा 2.0, ओरछा 2.0, बाड़ी 2.0, सुलतान पुर 2.0, टीकमगढ़ 2.0, लटेरी 2.0, सि रोंज 2.0, विदिशा 2.0, गुना 1.9, राजनगर 1.6, बैतूल 1.2, नलखेड़ा 1.0, कोलार 1.0, खातेगांव 1.0, बाग 1.0, चाचौड़ा 1.0, ताल 1.0, जावरा 1.0, रतलाम 1.0, खुरई 1.0, लिधौरा 1.0, तराना 1.0,घट्टिया 1.0, पठारी 1.0, नटेरन 1.0, अरेरा हिल्स 0.8, गोहद 0.5, उमरबन 0.5, भोपाल 0.2, जेसीनगर 0.1 मि मी वर्षा दर्ज़ की गई।

मौसमी परिस्थितियां - एक पश्चिमी विक्षोभ , चक्रवाती परिसंचरण के रूप में दक्षिण अफगानिस्तान और पाकिस्तान के समीप 3.1 से 7.6 किमी मध्य समुद्र तल से ऊपर स्थित है। उत्तर पूर्वी पाकिस्तान और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 किमी ऊँचाई पर एक ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में 0.9 िकमी ऊँचाई पर ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। एक ट्रफ , उत्तर पूर्वी पाकिस्तान के ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण से उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश तक पंजाब और हरियाणा होते हुए मध्य समुद्र तल से 1.5 किमी ऊँचाई पर फैला हुआ है। एक अन्य ट्रफ , उत्तर मध्य प्रदेश से उत्तर विदर्भ तक मध्य समुद्र तल से 0.9 किमी ऊँचाई पर फैला हुआ है। उत्तर गुजरात और आसपास के क्षेत्रों में मध्य समुद्र तल से 0.9 किमी ऊँचाई पर एक ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। पश्चिम भारत के ऊपर मध्य समुद्र तल से 12.6 किमी की ऊँचाई पर लगभग 250 किमी /घंटा की गति से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाए बह रही है l एक नया पश्चिमी विक्षोभ 07 अप्रैल 2026 से उत्तर - पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

पूर्वानुमान - खंडवा, खरगोन , धार, देवास, मुरैना, श्योपुरकलां में कहीं - कहीं झंझावात और वज्रपात / ओलावृष्टि , 50 -60 किमी / घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं , जबकि शाजापुर , रीवा , सतना, छिंदवाड़ा , सिवनी, पन्ना , दमोह और पांढुर्ना जिलों में 40 -50 किमी / घंटा की रफ़्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि शेष जिलों में कहीं -कहीं 40 -50 किमी / 50 -60 किमी / घंटा की रफ़्तार से झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है। इन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े - गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें - घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

02 अप्रैल 2026, भोपाल: पशुपालक ध्यान दें: ग्रीष्म ऋतु में पशुओं को लू और बीमारियों से बचाने के लिए अपनांए ये जरूरी उपाय - पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा जिले के सभी पशुपालक एवं गौशाला संचालकों को ग्रीष्म ऋतु में पशुओं को

03 अप्रैल 2026, नई दिल्ली: 30वें साल में Sonalika ने रचा नया कीर्तिमान, FY'26 में 1.80 लाख से ज्यादा ट्रैक्टर बिक्री का रिकॉर्ड बनाया - सोनालिका ट्रैक्टर्स ने वित्तीय वर्ष 2025-26 (FY'26) में अब तक की सबसे बड़ी बिक्री का रिकॉर्ड बनाया

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Krishak Jagat