Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मध्यप्रदेश: मंडला में गेहूं खरीदी में गड़बड़ी उजागर, गुणवत्ता जांच में फेल ट्रकों का माल किया रिजेक्ट

मध्यप्रदेश: मंडला में गेहूं खरीदी में गड़बड़ी उजागर, गुणवत्ता जांच में फेल ट्रकों का माल किया रिजेक्ट

01 मई2026, भोपाल: मध्यप्रदेश: मंडला में गेहूं खरीदी में गड़बड़ी उजागर, गुणवत्ता जांच में फेल ट्रकों का माल किया रिजेक्ट - मध्यप्रदेश के मंडला जिले के नैनपुर स्थित म.प्र. स्टेट सिविल सप्लाइज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के उपार्जन केंद्र में गेहूं की गुणवत्ता जाँच के दौरान गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।

विभिन्न वाहनों से प्राप्त गेहूं निर्धारित मापदंडों पर खरा नहीं उतरा, जिसके चलते उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया।

वाहन क्रमांक एमपी 20 एचबी 3747 से आए गेहूं के परीक्षण में चमक विहीन दानों की मात्रा 76 प्रतिशत पाई गई, जो तय सीमा से काफी अधिक है। इसी प्रकार वाहन क्रमांक एमपी 22 एच 4590 में सिकुड़े, कुचले एवं टूटे दानों की मात्रा 15.2 प्रतिशत दर्ज की गई। इसे भी मानक से अधिक पाए जाने पर रिजेक्ट करते हुए अपग्रेड करने की सलाह दी गई है, ताकि पुनः जमा किया जा सके।

वाहन क्रमांक एमपी 28 एच 1799 में भी इसी प्रकार की खामियाँ पाई गईं, जहां खराब दानों की मात्रा 15.54 प्रतिशत रही। इसे भी मानक से अधिक होने के कारण अस्वीकृत किया गया है। उपार्जन केंद्र द्वारा संबंधित समिति को निर्देशित किया गया है कि अनलोड किए गए खराब स्कंध का तत्काल उठाव किया जाए और रिपोर्ट का अवलोकन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन ने साफ किया है कि गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा और तय मानकों के अनुरूप ही गेहूं की खरीदी सुनिश्चित की जाएगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े - गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें - घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

01 मई 2026, भोपाल: पशुओं और मुर्गियों पर हीट स्ट्रोक का अलर्ट, बचाव के लिए तुरंत अपनाएं ये उपाय; वरना होगा भारी नुकसान - श्री देशमुख ने कहा कि पशुशेड में तुरंत ठंडक की व्यवस्था करना जरूरी है। इसके लिए एग्जॉस्ट फैन

01 मई 2026, मुंबई: महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट बिज़नेस ने अप्रैल 2026 में ट्रैक्टर बिक्री में 20% वृद्धि दर्ज की - महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट बिज़नेस (FEB) ने अप्रैल 2026 के लिए अपने ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े जारी किए, जिसमें घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Krishak Jagat