Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मनावर में ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी का स्थान बदला

मनावर में ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी का स्थान बदला

05 अगस्त 2026, धार: मनावर में ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी का स्थान बदला - शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में मनावर क्षेत्र के किसानों के लिए ग्रीष्मकालीन मूंग खरीदी के स्थान में संशोधन किया गया है।

अब मूंग खरीदी का कार्य पूर्व निर्धारित स्थान के बजाय नए केंद्र पर संचालित किया जाएगा।बहुउद्देश्यीय कृषि साख सहकारी समिति देवला द्वारा ग्रीष्मकालीन मूंग की खरीदी कृषि उपज मंडी समिति परिसर, मनावर में की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले यह खरीदी बहुउद्देशीय कृषि साख सहकारी समिति देवला द्वारा मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के 'सारस्वत एग्रो देवला' गोदाम पर की जा रही थी। शासन के नए दिशा-निर्देशों के तहत प्रशासनिक सुगमता और किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए खरीदी स्थल को परिवर्तित कर कृषि उपज मंडी समिति परिसर, मनावर में स्थानांतरित किया गया है।

प्रशासन एवं संबंधित समिति द्वारा क्षेत्र के सभी संबंधित किसानों से अपील की गई है कि वे 03 अगस्त से अपनी उपज लेकर निर्धारित नए केंद्र यानी कृषि उपज मंडी परिसर, मनावर ही पहुँचें, ताकि खरीदी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके।



Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Krishak Jagat