Dailyhunt
नर्मदापुरम जिले में 2090 नरवाई जलने की घटनाएं, प्रशासन ने 5.46 लाख रुपए जुर्माना और 4 एफआईआर दर्ज की

नर्मदापुरम जिले में 2090 नरवाई जलने की घटनाएं, प्रशासन ने 5.46 लाख रुपए जुर्माना और 4 एफआईआर दर्ज की

03 अप्रैल 2026, नर्मदापुरम: नर्मदापुरम जिले में 2090 नरवाई जलने की घटनाएं, प्रशासन ने 5.46 लाख रुपए जुर्माना और 4 एफआईआर दर्ज की - मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में विगत दो महीनों से लगातार कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना की अध्यक्षता में नरवाई प्रबंधन हेतु कार्यशालाओं, संगोष्ठियों, विकासखण्ड स्तरीय खेत पाठशालाओं तथा जिला स्तरीय कृषि रथ संचालन द्वारा समय समय पर किसानों को नरवाई जलाने के दुष्प्रभावों तथा नरवाई प्रबंधन की तकनीकों से अवगत कराया जा रहा है।

अपर कलेक्टर श्री अनिल जैन, के आदेश अंतर्गत जिले में धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 द्वारा भी किसानों को नरवाई जलाने से रोकने की कार्यवाही की गई। इसके बाद भी सभी नियमों की अनदेखी कर लगातार विगत 15 दिनों से जिले में नरवाई जलने की घटनाएं सामने आ रही हैं।

आई.सी.ए.आर कीम्स, भोपाल द्वारा जारी सेटेलाईट रिपोर्ट के अनुसार आज दिनांक तक तहसील नर्मदापुरम में 80, तहसील सिवनीमालवा में 1463, तहसील डोलरिया में 417, तहसीली इटारसी में 64, तहसील माखननगर में 7 तथा तहसील बनखेडी में 259 नरवाई की घटनाएं परिलक्षित हुई है। इस प्रकार जिले में कुल 2090 नरवाई जलने की घटनाएं सामने आ चुकी है।

उक्तानुसार नरवाई जलाने पर प्रशासन द्वारा लगातार दण्डात्मक एवं जुर्माने की कार्यवाही भी की जा रही है। तहसील सिवनी मालवा में 5 लाख 46 हजार रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया है तथा 2 एफआईआर भी दर्ज की गई है। जिले में अभी तक नरवाई जलाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध 02 एफ.आई.आर की कार्यवाही तहसील बनखेडी में ग्राम कामती एवं कोंडापडरई में की जा चुकी है। इसी प्रकार तहसील बनखेडी के ग्राम परसवाडा, बहरावन, माल्हनवाडा तथा पथकुही में 13 व्यक्तियों के विरूद्ध 37500 रू. के जुर्माने की कार्यवाही तथा तहसील पिपरिया के ग्राम तरौनकलां एवं सिंगनामा में 02 व्यक्तियों के विरूद्ध 5000 रू. के जुर्माने की कार्यवाही प्रशासन द्वारा की गई है। प्रशासन द्वारा लगातार किसान भाईयों से नरवाई न जलाने की अपील तथा इसके दुष्परिणामों की जानकारी दी जा रही है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े - गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें - घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

02 अप्रैल 2026, भोपाल: पशुपालक ध्यान दें: ग्रीष्म ऋतु में पशुओं को लू और बीमारियों से बचाने के लिए अपनांए ये जरूरी उपाय - पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा जिले के सभी पशुपालक एवं गौशाला संचालकों को ग्रीष्म ऋतु में पशुओं को

03 अप्रैल 2026, नई दिल्ली: 30वें साल में Sonalika ने रचा नया कीर्तिमान, FY'26 में 1.80 लाख से ज्यादा ट्रैक्टर बिक्री का रिकॉर्ड बनाया - सोनालिका ट्रैक्टर्स ने वित्तीय वर्ष 2025-26 (FY'26) में अब तक की सबसे बड़ी बिक्री का रिकॉर्ड बनाया

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Krishak Jagat