Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
राजगढ़ में कृषि एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित

राजगढ़ में कृषि एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित

02 जून 2026, राजगढ़: राजगढ़ में कृषि एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित - कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि विभाग एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले में किसानों को खाद वितरण व्यवस्था की ब्लॉकवार समीक्षा की गई। बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने निर्देश दिए कि किसानों को खाद का वितरण केवल ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से ही किया जाए तथा वितरण व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी एवं व्यवस्थित रहे। उन्होंने सभी अनुविभागीय (राजस्व) अधिकारी को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन ई-विकास प्रणाली पोर्टल का अवलोकन करें तथा पोर्टल पर किसी भी प्रकार की पेंडेंसी न रहे, यह सुनिश्चित करें।

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने डीएम सीसीबी ब्यावरा - सुठालिया, माचलपुर एवं सारंगपुर द्वारा ई-टोकन प्रणाली से खाद वितरण नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पचोर सोसायटी की जांच के निर्देश संबंधित एसडीएम को दिए गए। बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सभी संस्था प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि खाद वितरण के दौरान किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा समय पर खाद उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि वितरण व्यवस्था में लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में कृषि विभाग, सहकारिता विभाग एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े - गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें - घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

02 जून 2026, मुंबई: कारगिल ने भारत में डेयरी विकास पहल शुरू की, 8,000 किसानों को मिलेगा लाभ - भारत के डेयरी क्षेत्र को मजबूत बनाने और ग्रामीण आजीविका में सुधार के उद्देश्य से कारगिल ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में एकीकृत

01 जून 2026, मुंबई: महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट बिजनेस ने मई में 47,845 ट्रैक्टर बेचे - महिंद्रा समूह के अंतर्गत आने वाले महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण व्यवसाय (एफईबी) ने आज मई 2026 के लिए अपने ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े घोषित

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Krishak Jagat