01 मई2026, रायपुर: रायपुर: सरसों की खेती बनी वरदान, किसान ने कमाए 1.42 लाख रुपये, बदली किस्मत - बदलती कृषि पद्धतियों और शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का सशक्त उदाहरण सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत ग्राम जवाली के किसान श्री रामकुमार पटेल ने प्रस्तुत किया है।
सीमित संसाधनों के बावजूद सूझबूझ, मेहनत और कृषि विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन के बल पर उन्होंने खेती को लाभकारी बनाते हुए अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है।
श्री रामकुमार पटेल लगभग ढाई हेक्टेयर कृषि भूमि के स्वामी हैं। वर्ष 2024-25 तक वे ग्रीष्मकालीन धान की खेती करते थे, लेकिन बढ़ती लागत और अपेक्षाकृत कम लाभ के कारण उन्हें पर्याप्त आय नहीं मिल पा रही थी। ऐसे में वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग के अधिकारियों ने उन्हें फसल विविधीकरण अपनाने और कम लागत में अधिक लाभ देने वाली सरसों की उन्नत खेती करने की सलाह दी।
विभागीय मार्गदर्शन से प्रेरित होकर श्री पटेल ने धान की खेती छोड़कर सरसों की खेती अपनाने का निर्णय लिया। राष्ट्रीय मिशन ऑन एडिबल ऑयल-ऑयल सीड्स योजना के तहत उन्हें 1.00 हेक्टेयर क्षेत्र के लिए सरसों की उन्नत किस्म पीएम-32 उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही उन्हें आवश्यक कृषि आदान सामग्री और समय-समय पर तकनीकी परामर्श भी दिया गया।
उन्नत बीज, वैज्ञानिक पद्धतियों और निरंतर तकनीकी मार्गदर्शन का परिणाम यह रहा कि उन्हें सरसों की पीएम-32 किस्म से लगभग 12.45 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन प्राप्त हुआ। कुल 2.432 हेक्टेयर क्षेत्र में उन्होंने 26.20 क्विंटल सरसों का उत्पादन हासिल किया।
श्री पटेल ने हाल ही में प्राथमिक सेवा सहकारी समिति कोटमी में 23 क्विंटल सरसों 6200 रुपये प्रति क्विंटल की दर से विक्रय की, जिससे उन्हें कुल 1,42,600 रुपये की आय प्राप्त हुई। कम लागत में बेहतर मुनाफा मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई और खेती के प्रति उनका विश्वास भी बढ़ा।
श्री रामकुमार पटेल ने अपनी सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कृषि विभाग को देते हुए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं और तकनीकी मार्गदर्शन ने उनकी खेती को लाभकारी बनाया है।
उनकी सफलता से प्रेरित होकर अब गांव के अन्य किसान भी फसल विविधीकरण, जल संरक्षण और सरसों जैसी लाभकारी फसलों की खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं। श्री पटेल स्वयं भी किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े - गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें - घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture
01 मई 2026, भोपाल: पशुओं और मुर्गियों पर हीट स्ट्रोक का अलर्ट, बचाव के लिए तुरंत अपनाएं ये उपाय; वरना होगा भारी नुकसान - श्री देशमुख ने कहा कि पशुशेड में तुरंत ठंडक की व्यवस्था करना जरूरी है। इसके लिए एग्जॉस्ट फैन
01 मई 2026, मुंबई: महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट बिज़नेस ने अप्रैल 2026 में ट्रैक्टर बिक्री में 20% वृद्धि दर्ज की - महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट बिज़नेस (FEB) ने अप्रैल 2026 के लिए अपने ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े जारी किए, जिसमें घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों

