Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सभी एसडीएम मूंग उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण करें - कलेक्टर नर्मदापुरम

सभी एसडीएम मूंग उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण करें - कलेक्टर नर्मदापुरम

08 जुलाई2026, नर्मदापुरम: सभी एसडीएम मूंग उपार्जन केंद्रों का सतत निरीक्षण करें - कलेक्टर नर्मदापुरम - कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने समय अवधि पत्रों की समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि सभी मूंग उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं के साथ तौल कांटा, सर्वेयर, बारदाने (बोरे) एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहें, ताकि किसानों को उपार्जन प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

कलेक्टर ने जिले के सभी पात्र किसानों का फसल बीमा सुनिश्चित कराने के निर्देश देते हुए अधिकारियों को बीमा कंपनियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने को कहा। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि फसल क्षति की स्थिति में किसी भी किसान का बीमा दावा तकनीकी अथवा अन्य कारणों से निरस्त न हो तथा सभी पात्र किसानों को समय पर बीमा लाभ प्राप्त हो।

बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन, अपर कलेक्टर श्री राजेश शुक्ला, अपर कलेक्टर श्री अनिल जैन, संयुक्त कलेक्टर श्री देवेंद्र प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Krishak Jagat