Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सीहोर: ई-उपार्जन पोर्टल पर ग्रीष्मकालीन मूंग के पंजीयन 15 जून तक

सीहोर: ई-उपार्जन पोर्टल पर ग्रीष्मकालीन मूंग के पंजीयन 15 जून तक

02 जून 2026, सीहोर: सीहोर: ई-उपार्जन पोर्टल पर ग्रीष्मकालीन मूंग के पंजीयन 15 जून तक - शासन के निर्देशानुसार भारत सरकार की प्राइस सपोर्ट स्कीम अंतर्गत ई-उपार्जन पोर्टल पर 25 मई से ग्रीष्मकालीन मूंग के पंजीयन प्रारंभ हो गए हैं।

पंजीयन की अंतिम तिथि 15 जून 2026 है। जिन भी किसानों ने मूंग की बुवाई की है वे शासकीय अवकाश दिवसों को छोड़कर अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर निर्धारित लिंक से पंजीयन कर सकते हैं।

इसके अलावा ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, तहसील कार्यालय तथा सहकारी समितियों द्वारा संचालित सुविधा केंद्रो पर भी पंजीयन कराया जा सकता है। किसान एमपी ऑनलाइन के माध्यम से भी अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन के लिए किसान अपने साथ भूमि संबंधी दस्तावेज, आधार कार्ड, आधार लिंक मोबाइल नंबर, फोटो पहचान पत्र लेकर पहुंचें। इसके अलावा सिकमी एवं वन पट्टाधारी किसान पंजीयन के लिए अपने साथ आधार कार्ड, आधार लिंक मोबाइल नंबर, वन पट्टा एवं सिकमी अनुबंध की प्रति साथ ले जाएं।

किसानों से खरीदी जाने वाली फसल का भुगतान उनके आधार नम्बर से लिंक बैंक खाते में किया जायेगा। इसलिए सभी किसान अपने आधार नम्बर से बैंक खाता तथा मोबाईल नंबर लिंक कराकर रखें, ताकि कोई असुविधा न हो।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े - गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें - घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

02 जून 2026, मुंबई: कारगिल ने भारत में डेयरी विकास पहल शुरू की, 8,000 किसानों को मिलेगा लाभ - भारत के डेयरी क्षेत्र को मजबूत बनाने और ग्रामीण आजीविका में सुधार के उद्देश्य से कारगिल ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में एकीकृत

01 जून 2026, मुंबई: महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट बिजनेस ने मई में 47,845 ट्रैक्टर बेचे - महिंद्रा समूह के अंतर्गत आने वाले महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण व्यवसाय (एफईबी) ने आज मई 2026 के लिए अपने ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े घोषित

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Krishak Jagat