Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
सीहोर कृषि उप संचालक ने की खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा

सीहोर कृषि उप संचालक ने की खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा

02 जून 2026, सीहोर: सीहोर कृषि उप संचालक ने की खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा - आगामी खरीफ सीजन में किसानों को समय पर कृषि आदानों की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं मौसम आधारित कृषि प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए कृषि उप संचालक श्री अशोक कुमार उपाध्याय ने वीसी के माध्यम से विभागीय अधिकारियों की बैठक आयोजित कर आगामी खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा की।

बैठक में उन्होंने किसानों के हित में व्यापक जागरूकता एवं परामर्श गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों के निर्देशित किया कि ग्राम स्तर तक उर्वरकों और गुणवत्तायुक्त बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा किसानों को उपलब्ध किस्मों एवं निर्धारित विक्रय दरों की जानकारी समय पर प्रदान की जाये। भारतीय मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार इस वर्ष खरीफ में मध्य प्रदेश के मध्य क्षेत्र में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को कम अवधि में पकने वाली सोयाबीन की किस्मों के बारे में जानकारी दी जाए।

किसानों को सलाह - किसान बुवाई के समय सोयाबीन की प्रमुख किस्में जेसे JS 20-34 (85-88 दिन), JS 20-98 (90-92 दिन), JS 24-33 (90-92 दिन), NRC 130 (90-95 दिन), NRC 150 (90-91 दिन) का उपयोग कर सकते हैं। ये किस्में कम पानी और 80 से 95 दिन में तैयार हो जाती है।

बैठक में जलभराव वाले क्षेत्रों में धान की खेती पर जोर दिया गया है। इस दौरान बताया गया कि जब मानसून की पहली या दूसरी अच्छी बारिश हो जाए और खेत की मिट्टी में तीन से चार इंच गहरी नमी बैठ जाये तभी बोवनी शुरू करनी चाहिए। कई बार किसान पहली हल्की फुहार पडते ही बोनी कर देते है, इससे बचना चाहिए। किसान डीएपी खाद उपलब्ध न होने पर इसके स्थान पर एनपीके और एसएसपी जैसे खाद का उपयोग कर सकते हैंI

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े - गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें - घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

02 जून 2026, मुंबई: कारगिल ने भारत में डेयरी विकास पहल शुरू की, 8,000 किसानों को मिलेगा लाभ - भारत के डेयरी क्षेत्र को मजबूत बनाने और ग्रामीण आजीविका में सुधार के उद्देश्य से कारगिल ने महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में एकीकृत

01 जून 2026, मुंबई: महिंद्रा फार्म इक्विपमेंट बिजनेस ने मई में 47,845 ट्रैक्टर बेचे - महिंद्रा समूह के अंतर्गत आने वाले महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण व्यवसाय (एफईबी) ने आज मई 2026 के लिए अपने ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े घोषित

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Krishak Jagat