Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
विभिन्न कृषि यंत्रों हेतु आवेदन के लिए आज 4 अगस्त तक अंतिम तिथि

विभिन्न कृषि यंत्रों हेतु आवेदन के लिए आज 4 अगस्त तक अंतिम तिथि

05 अगस्त 2026, बुरहानपुर: विभिन्न कृषि यंत्रों हेतु आवेदन के लिए आज 4 अगस्त तक अंतिम तिथि - सहायक कृषि यंत्री श्री चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि ई-कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर 4 अगस्त, 2026 तक हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, क्लीनर कम ग्रेडर, सीड ट्रीटिंग ड्रम, जीरो टिल सीड कम फर्टिलाइजर ड्रिल एवं रोटो कल्टीवेटर कृषि यंत्रों हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है।

लॉटरी 5 अगस्त, 2026 को संपादित होगी।

हैप्पी सीडर हेतु रूपये 5,250/- की धरोहर राशि, स्मार्ट सीडर हेतु रूपये 4,550/-, क्लीनर कम ग्रेडर हेतु रूपये 6,350/-, सीड ट्रीटिंग ड्रम हेतु रूपये 2,200/-, जीरो टिल सीड-कम-फर्टिलाइजर ड्रिल हेतु रूपये 3,550/- तथा रोटो कल्टीवेटर हेतु रूपये 7,500/- का डिमांड ड्राफ्ट देय होगा।

आवेदन प्रस्तुत करते समय आवेदकों को उपर्युक्त राशि के बैंक ड्राफ्ट ''सहायक कृषि यंत्री बुरहानपुर'' के नाम से बनाकर स्कैन करके पोर्टल पर अपलोड करना होगा। पंजीयन में डिमांड ड्राफ्ट निश्चित राशि से कम का होने पर आवेदन अमान्य किया जायेगा। बैंक ड्राफ्ट केवल आवेदनकर्ता के नाम से तैयार करके प्रस्तुत करना अनिवार्य है अन्यथा आवेदन निरस्त हो जायेगा।



Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Krishak Jagat