Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
5th Bada Mangal: ज्येष्ठ का पांचवां मंगलवार आज, शाम को बजरंगबली को लगाएं ये 5 खास भोग और करें अपना हर संकट दूर

5th Bada Mangal: ज्येष्ठ का पांचवां मंगलवार आज, शाम को बजरंगबली को लगाएं ये 5 खास भोग और करें अपना हर संकट दूर

Hanuman Ji Ka Bhog Budhwa Mangal 2026: आज ज्येष्ठ मास का पांचवां बड़ा मंगल (बुढ़वा मंगल) है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बड़े मंगल के दिन संकटमोचन हनुमान जी की विशेष पूजा-अर्चना करने से जीवन के सभी कष्टों का नाश होता है और भक्तों की हर अधूरी मनोकामना पूर्ण होती हैं।

ज्योतिष शास्त्र और लोक मान्यताओं के अनुसार, आज के दिन बजरंगबली को उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग लगाने से विशेष कृपा प्राप्त होती है और हर संकट से मुक्ति मिलती है।

हनुमान जी को भोग लगाने से पहले रखे इस बात का ध्यान- हनुमान जी को कभी भी प्याज-लहसुन आदि से बने भोजन या खाद्य पदार्थ का भोग न लगाएं। संभव हो तो भोग के लिए केवल शुद्ध घी का ही इस्तेमाल करें। साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। अशुद्ध अवस्था में न तो मंदिर जाएं और न ही पवनपुत्र को भोग लगाएं।

शास्त्रों के अनुसार, हनुमान जी का कोई भी भोग तब तक पूर्ण नहीं माना जाता जब तक कि उसमें तुलसी का पत्ता शामिल न हो। इसके अलावा, पूजा के समय चमेली के तेल का दीपक जलाएं और भोग अर्पित करते समय 'ॐ हं हनुमते नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें या हनुमान चालीसा का पाठ करें।

केसर भात- हनुमान जी को केसर भात का भी भोग लगाया जाता है। उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर पर केसर-भात से मंगल की शांति होती है। जो व्यक्ति 5 मंगलवार हनुमान जी को यह भोग लगाता है, उसके हर तरह के संकटों का समाधान खुद से मिलना शुरु हो जाता है।

रोट या रोठ- हनुमान जी को मंगलवार के दिन रोट या मीठी रोटी का भोग भी लगाया जाता है, माना जाता है कि ऐसा करने से मनोवांछित फल मिलता है। गेहूं के आटे में गुड़, इलायची, नारियल का बूरा, घी, दूध आदि मिलाकर रोट बनाया जाता है। कई स्थानों में इसे सेंककर रोटी जैसा बनाकर भोग लगाया जाता है और अन्य जगह पर इसे पूरियों की तरह तलकर भोग लगाया जाता है।

लड्डू- हनुमान जी को बूंदी के लड्डूओं का भोग बहुत प्रिय है। इससे नवग्रह के शुभ प्रभाव प्राप्त होते हैं। वैसे तो बेसन के लड्डू भी हनुमान जी को चढ़ाएं जाते हैं लेकिन बूंदी सभी ग्रहों को नियंत्रण में कर सकती है। जबकि बेसन के लड्डू चढ़ाना केवल कुछ ग्रहों को ही नियंत्रित करता है।

गुड़-चने का भोग- हनुमान जी को गुड़ और चने का भी भोग लगाने से मंगल दोष मिटता है। अगर भोग लगाने के लिए कुछ नहीं है तो सिर्फ गुड़ और चना ही चढ़ाकर हनुमान जी को प्रसन्न किया जा सकता है। हर मंगलवार और शनिवार को गुड़ और चने का भोग लगाने से सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

पंचमेवे- हनुमान जी को पंचमेवे का भी भोग लगाया जाता है। काजू, बादाम, किशमिश, छुहारा और खोपरागिट को पंचमेवा कहा जाता है। माना जाता है कि पंचमेवा के भोग लगाने से हनुमान जी बहुत प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं।

इमरती या जलेबी- हनुमान जी को इमरती और जलेबी का भोग भी बहुत पसंद है। वैसे तो किसी भी दिन हनुमान जी को इमरती या जलेबी का भोग लगा सकते हैं लेकिन मंगलवार और शनिवार का महत्व अधिक है।

पान का बीड़ा- हनुमान जी को कत्था, गुलकंद, सौंफ, खोपरे का बुरा और सुमन कतरी डालकर पान का बीड़ा अर्पित करें। ध्यान रहे पान में चूना, तंबाकू एवं सुपारी नहीं होनी चाहिए। ऐसा करने से हर काम में सफलता प्राप्त होती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kundali TV