Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Eid-ul-Zuha 2026 Date: ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी की तारीख में बदलाव, जानें नया शेड्यूल

Eid-ul-Zuha 2026 Date: ईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी की तारीख में बदलाव, जानें नया शेड्यूल

चंडीगढ़ (बंसल): हरियाणा सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर घोषित राजपत्रित अवकाश की तिथि में संशोधन किया है। अब बुधवार, 27 मई, 2026 के स्थान पर गुरुवार, 28 मई को सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक एवं अन्य सरकारी संस्थानों में राजपत्रित अवकाश रहेगा।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि 28 मई, 2026 को घोषित ईद-उल-जुहा (बकरीद) का अवकाश परक्राम्य लिखत अधिनियम, 1881 की धारा 25 के अंतर्गत भी मान्य होगा।

इस्लामिल कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक वर्ष बकरीद ईद का पर्व 12वें महीने की 10 तारीख को मनाया जाता है, जो रमज़ान माह के खत्म होने के करीबन 70 दिनों बाद पड़ता है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार बकरीद ईद पर कुर्बानी देने की प्रथा है, इस दिन को इस्लाम मज़हब के सबसे प्रमुख दिनों तथा त्यौहारों में से एक माना जाता है।

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार प्रत्येक ईंद की तरह इस दिन भी लोग साफ-पाक होकर नए कपड़े पहनते हैं और नमाज़ अदा करते हैं। नमाज़ में अपने साथ-साथ अपने रिश्तेदारों तथा अपने लोगों की सलामती की दुआ करते हैं। इसके बाद कुर्बानी दी जाती है, जिस मौके पर लोग अपने रिश्तेदारों और करीबियों को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद देते हैं। इसके अलावा एक-दूसरे से गले मिलकर मुस्लिम भाई भाईचारे और शांति का संदेश देते हैं। बाजारों में भी इस दिन काफी रौनक दिखाई देती है।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kundali TV