Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Janmashtami 2026 : जन्माष्टमी पर राशि के मुताबिक चुनें कान्हा के कपड़े, जानें 12

Janmashtami 2026 : जन्माष्टमी पर राशि के मुताबिक चुनें कान्हा के कपड़े, जानें 12

Janmashtami 2026 : हिंदू धर्म में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व का बहुत खास महत्व है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व पूरे देश में बहुत ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन श्रीकृष्ण के भक्त सच्चे मन और विधि-विधान के साथ लड्डू गोपाल की सेवा करते हैं और पूजा-अर्चना करते हैं।

इस दिन भगवान कृष्ण का श्रृंगार बहुत ध्यानपूर्वक किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि जन्माष्टमी पर भक्त अपनी राशि के मुताबिक कान्हा जी का वास्त्रों का रंग चुनते हैं, तो इससे जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। तो आइए जानते हैं 12 राशियों के अनुसार लड्डू गोपाल के लकी रंग।

मेष इस राशि के स्वामी मंगल हैं। जन्माष्टमी पर कान्हा जी को लाल, गुलाबी या केसरिया रंग के वस्त्र पहनाएं। इससे ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होती है।

वृषभ शुक्र देव के प्रभाव वाली इस राशि के जातकों को कान्हा जी के लिए सफेद, सिल्वर या हल्के नीले रंग के कपड़े चुनने चाहिए।

मिथुन मिथुन राशि का स्वामी बुध है। बाल गोपाल को हरे रंग की पोशाक पहनाना और तुलसी दल अर्पित करना आपके लिए अत्यंत शुभ रहेगा।

कर्क चंद्र देव से प्रभावित इस राशि के लोगों को बांके बिहारी को सफेद, ऑफ-व्हाइट या चमकदार क्रीम रंग के वस्त्र पहनाने चाहिए।

सिंह सूर्य देव की इस राशि के जातक कान्हा जी को पीले, नारंगी या सुनहरे रंग के कपड़े पहनाएं। इससे पद-प्रतिष्ठा में लाभ मिलता है।

कन्या इस राशि के स्वामी बुध हैं। जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को धानी या गहरे हरे रंग की पोशाक पहनानी चाहिए।

तुला शुक्र देव की कृपा पाने के लिए कान्हा जी को सफेद, गुलाबी या हल्के गुलाबी रंग के वस्त्र धारण कराएं।

वृश्चिक इस राशि के जातकों को लड्डू गोपाल के लिए लाल, मकरून या केसरिया रंग के कपड़े चुनने चाहिए।

धनु गुरु बृहस्पति की इस राशि के लोगों के लिए पीला रंग सबसे उत्तम है। कान्हा जी को पीतांबरी वस्त्र और पीली मिठाई अर्पित करें।

मकर शनिदेव के प्रभाव वाली इस राशि के जातकों को कान्हा जी को गहरे नीले या आसमानी रंग के कपड़े पहनाने चाहिए।

कुंभ शनि स्वामी होने के कारण कुंभ राशि के भक्तों को लड्डू गोपाल को नीले या बैंगनी रंग की पोशाक पहनानी चाहिए।

मीन गुरु की इस राशि के लोगों को जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को केसरिया, पीले या सुनहरे रंग के वस्त्र पहनाने चाहिए।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Kundali TV